फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री वार्ष्णेय मंदिर में खेली लट्ठमार होली

विज्ञापन
वार्ष्णेय मंदिर में लट्ठामार होली खेलते हुरियारें। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
श्री वार्ष्णेय मंदिर में शुक्रवार को जनदर्पण संस्था के बैनरतले आयोजित लट्ठमार होली में ब्रज की छटा देखने को मिली। हुरियारिनों ने गुलाल और फूलों के साथ होली खेलते हुए हुरियारों पर लट्ठ बरसाए। एकाएक जैसे ही बारिश पड़ी तो हुरियारे खुले में आकर हुरियारिनों को चिढ़ाने लगे। ऐसे में हुरियारिनों ने भी बारिश की हल्की हल्की बूंदों के बीच जमकर लट्ठ बरसाए। वहीं राधा कृष्ण के साथ गोपी और ग्वालवालों की भेष में पहुंचे श्रद्धालुओं ने नाचते गाते होली का आनंद लिया।
विज्ञापन

दुर्गेश वार्ष्णेय, ऊषा वार्ष्णेय ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रीति वार्ष्णेय ग्रुप ने राधा कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। संयोजिका शकुंतला भारती ने गोपी के भेष में ग्वालवालों पर लाठियां बरसाईं। इसके बाद ग्वालवाल बनकर आए अन्नू बीड़ी, अमित सराफ, हेमू ख्यालीराम, प्रमोद सिंघल, अतुल राजा, महेश मधुप, सुमित विद्यार्थी, संतोष डिब्बा आदि पर दुर्गेश, अंजू वार्ष्णेय, प्रीति वार्ष्णेय, ऊषा गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, वीनेश गुप्ता, लक्ष्मी वार्ष्णेय, इति वार्ष्णेय आदि ने लट्ठ बरसाए। मुख्य अतिथि राजेश वार्ष्णेय ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर ओम प्रकाश मास्टर, गोपाल अचार, मुकेश, सज्जन घड़ी, राजेंद्र शर्णा, चंद्र प्रकाश, नरेंद्र गौतम, कान्हा वार्ष्णेय, जीतू वार्ष्णेय, हरजीत, नेहा, अनिल बजाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें