फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कल निकलेगी श्रीराम बरात, बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

Wed, 07 Oct 2026 03:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
शहर में रामलीला महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को श्रीराम बरात शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके मद्देनजर यातायात पुलिस ने शहर में रूट डायवर्जन जारी किया है। यातायात प्रतिबंध दोपहर तीन बजे से बरात समाप्त होने तक प्रभावी रहेंगे।
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक प्रवीण यादव ने बताया कि आठ अक्तूबर को श्रीराम गोशाला कमेटी की ओर से निकलने वाली बरात टीकाराम मंदिर के पास सेंटर प्वाइंट चौराहे से शुरू होगी। समद रोड, रामघाट रोड, विष्णुपुरी, सुदामापुरी, गुरुद्वारा रोड, छर्रा बस अड्डा, नौरंगाबाद पुल और जीटी रोड होते हुए बरात अचलताल स्थित श्रीरामलीला मैदान पहुंचेगी।

रामघाट रोड की ओर से अतरौली होकर क्वार्सी चौराहे से शहर आने वाले भारी और व्यावसायिक वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसी तरह बोनेर तिराहे से एटा चुंगी होकर शहर की ओर आने वाले भारी वाहन और रोडवेज बसें भी प्रतिबंधित रहेंगी। दोनों स्थानों से वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

बरात के आगे बढ़ने के साथ अंदरूनी मार्गों पर भी चरणबद्ध तरीके से यातायात रोका जाएगा। बरात शुरू होने पर गांधी आई तिराहे से सेंटर प्वाइंट की ओर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। बरात गांधी आई तिराहे और रामघाट रोड पहुंचने पर क्वार्सी चौराहा व किशनपुर तिराहे से दुबे का पड़ाव की ओर आने वाले वाहन रोके जाएंगे।

गुरुद्वारा रोड पर बरात पहुंचने के बाद मीनाक्षी पुल के नीचे से नौरंगाबाद पुल-जीटी रोड और नौरंगाबाद पुल से मीनाक्षी पुल की ओर जाने वाले वाहनों पर रोक रहेगी। बरात के नौरंगाबाद पुल पहुंचने पर गांधी पार्क बस अड्डा और दुबे का पड़ाव से मदार गेट, हाथरस अड्डा और अचल ताल की ओर जाने वाले वाहनों को भी रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें