गभाना में श्री राम कथा के आयोजन की जानकारी देते श्री राम कथा समिति के पदाधिकारी।संवाद
- फोटो : samvad
श्रीराम कथा सेवा समिति के तत्वाधान में श्रीराम कथा का आयोजन 16 मार्च से श्री लक्ष्मीराज इंटर कॉलेज के सामने स्थित मैदान पर किया जाएगा। आयोजन समिति के अनिल सारस्वत, नीरज गुप्ता, भोला वर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, धर्मेंद्र ठाकुर ने बताया कि कथा के लिए 10 मार्च को भूमि पूजन किया जाएगा, 16 मार्च को सुबह 10 बजे से कलशयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 551 महिलाएं कलश लेकर निकलेंगी। कथा का श्रवण अतुल कृष्ण भारद्वाज कराएंगे। उन्होंने बताया कि श्रीराम कथा का उद्देश्य युवाओं और समाज को भारतीय संस्कृति, संस्कार और राम के आदर्श जीवन से जोड़ना है। रामकथा के बारे में बताने के लिए टीम गांव-गांव जा रही हैं।