मारपीट में घायल हुए नरेश कुमार।
- फोटो : samvad
भाजपा के हरदुआगंज मंडल के महामंत्री नरेश कुमार को छलेसर गांव के कुछ लोगों ने झगड़े में बीच-बचाव करने पर पीट दिया। इसमें वह घायल हो गए।
कस्बे के हनुमानगढ़ी रोड निवासी नरेश कुमार ने बताया कि चार मार्च को वह अपने गांव खेड़ा बुजुर्ग में होली पर लोगों से मिलने जा रहे थे। रास्ते में नारोली व खेड़ा खुर्द के पास उन्हें छलेसर गांव के लोग झगड़ा करते हुए मिले। उन्होंने बीच-बचाब करने का प्रयास किया तो एक पक्ष के दो लोगों उन्हें बाइक से खींच लिया। लाठी-डंडों से पीट दिया। मामले में थाना पुलिस का कहना है कि हमलावरों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।