20 दिसंबर को चेस, हैंडबॉल और टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। आज तीसरे दिन बैडमिंटन, बास्केटबॉल और कबड्डी के तृतीय स्थान और फाइनल मैच हुए।
कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में श्री हरिश्चंद्र सिंघल इंटर स्कूल मेमोरियल टूर्नामेंट के तीसरे दिन बैडमिंटन, बास्केटबॉल और कबड्डी के तृतीय स्थान और फाइनल मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 20 दिसंबर को चेस, हैंडबॉल और टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंध निदेशक प्रवीण अग्रवाल और प्रधानाचार्य मंदिनी सिंह ने विजेताओं के शानदार प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन
ये रहा परिणाम तृतीय स्थान के मुकाबले
बैडमिंटन (बालक वर्ग)-कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल टीम ए ने विजयम पब्लिक स्कूल को 02-00 से हराया।
बैडमिंटन (बालिका वर्ग)-ब्रिलिएंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने श्री डॉट्स सेानागं पब्लिक स्कूल को 02-00 से हराया
बास्केटबॉल (बालक वर्ग)-ब्रिलिएंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने आयशा तरीन मॉडर्न पब्लिक स्कूल को 29-17 से हराया।
कबड्डी (बालक वर्ग)-विश्वभारती पब्लिक स्कूल ने हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल को 39-30 से हराया।
कबड्डी (बालिका वर्ग)-ब्लू बर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल को 33 24 से हराया।
फाइनल मुकाबले
बैडमिंटन (बालक वर्ग)-कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल टीम सी ने टीम बी को 02-01 से हराया।
बैडमिंटन (बालिका वर्ग)-कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल ने विजडन पब्लिक स्कूल को 02-00 से हराया।
बास्केटबॉल (बालक वर्ग)-कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल टीम ए ने टीम बी को 48 37 से हराया।
बास्केटबॉल (बालिका वर्ग )-संत फिदेलिस स्कूल स्पैला ने कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल को 52-32 से हराया।
कबड्डी (बालक वर्ग)-ब्रिलिएंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल को 35 08 से हराया।
कबड्डी (बालिका वर्ग)-विश्व भारती पब्लिक स्कूल ने ब्रिलिएंट पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल को 42-36 से हराया।