फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: श्री अक्रूर महाराज शोभायात्रा निकलेगी आज, बदली रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था

Sat, 11 Apr 2026 10:06 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शोभायात्रा की शुरुआत सुबह 10:30 बजे अक्रूर पार्क (घंटाघर) से हवन-पूजन के साथ होगी। शाम चार बजे से शोभायात्रा अक्रूर पार्क से निकलकर कठपुला, रसलगंज चौराहा होते हुए वार्ष्णेय मंदिर पर संपन्न होगी। 
विज्ञापन
ट्रैफिक एडवाइजरी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर में 11 अप्रैल को श्री अक्रूर महाराज की जयंती पर शोभायात्रा निकलेगी। इसको लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक के अनुसार शाम चार बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान बाैनेर तिराहा, सारसौल चौराहा, क्वार्सी चौराहा, मथुरा रोड और आगरा रोड से आने वाली रोडवेज बसें, भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। इन्हें वैकल्पिक मार्गों से अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

यह रहेगा शोभायात्रा का रूट
शोभायात्रा की शुरुआत सुबह 10:30 बजे अक्रूर पार्क (घंटाघर) से हवन-पूजन के साथ होगी। शाम चार बजे से शोभायात्रा अक्रूर पार्क से निकलकर कठपुला, रसलगंज चौराहा, मालगोदाम तिराहा, रेलवे रोड, डपरा मार्केट, सराय हकीम, बारहद्वारी, पत्थर बाजार, मीरूमल की प्याऊ, मामूभांजा, शीशियापाड़ा, दुबे का पड़ाव, मदारगेट चौराहा होते हुए आर्य समाज मंदिर रोड, रामलीला मैदान, अचलताल और छर्रा पुल के रास्ते गांधीपार्क क्षेत्र स्थित वार्ष्णेय मंदिर पर संपन्न होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंतरिक डायवर्जन

  • मसूदाबाद चौराहा से रसलगंज चौराहा, कठपुला की ओर व सुभाष चौक से कठपुला की ओर आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • शोभायात्रा सराय हकीम पहुंचने पर रसलगंज से बारहद्वारी की ओर जाने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • मामूभांजा व मीरूमल से बारहद्वारी की ओर आने वाले वाहन शोभायात्रा के दौरान प्रतिबंधित रहेंगे।


नो-ट्रैफिक जोन

  • शोभायात्रा के रेलवे रोड से गुजरते समय रेलवे रोड पर नो ट्रैफिक जोन रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें