फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री अक्रूर जी महाराज की जयंती: जयकारों से गूंजा शहर, तेज आंधी व बूंदाबांदी भी कम नहीं कर सकी उत्साह

Sat, 12 Apr 2025 06:55 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

देर रात तेज आंधी व बूंदाबांदी के बाद भी शोभायात्रा में शामिल लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। श्री अक्रूर जयंती के उपलक्ष्य में अक्रूर पार्क पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।  फूलों की बारिश से सड़कें पट गईं।
विज्ञापन
शोभायात्रा में उपस्थित काली की झांकी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर में वार्ष्णेय कुल प्रवर्तक श्री अक्रूर जी महाराज की जयंती पर 11 अप्रैल को धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। पूरा शहर अक्रूर जी महाराज के जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा में 50 से अधिक झांकियां व डोले शामिल थे। काली का भव्य स्वरूप व करतब देख लोग रोमांचित हो उठे।

विज्ञापन


घोड़े पर सवार होकर राजकुमार गौरव गाथा को प्रदर्शित कर रहे थे। फूलों की बारिश से सड़कें पट गईं। देर रात तेज आंधी व बूंदाबांदी के बाद भी शोभायात्रा में शामिल लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। श्री अक्रूर जयंती के उपलक्ष्य में अक्रूर पार्क पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पार्क को आकर्षक रूप से सजाया गया था। समाज के कई प्रतिष्ठित लोगों ने अक्रूर जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और समाज में एकजुटता बनाए रखने पर बल दिया।

इसके बाद निकली शोभायात्रा में अक्रूर जी महाराज रथ पर सवार थे। शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी डाॅ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने श्री अक्रूर जी महाराज के विग्रह पर माल्यार्पण किया और आरती उतारी। बैंडबाजों की मधुर धुन एवं ढोल-नगाड़ों पर सभी ने जमकर नृत्य किया।

विज्ञापन

शोभायात्रा में उमड़ी भीड़ के चलते शहर में कई स्थानों पर घंटे तक जाम लगा रहा, जिसे खुलवाने में पुलिस कर्मियों की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अखिल भारतीय श्री वार्ष्णेय युवा संगठन एवं श्री अक्रूर जी महाराज शोभायात्रा समिति के संयुक्त तत्वावधान में श्री अक्रूरजी महाराज की 27वीं शोभायात्रा से पूर्व सुबह नौरंगीलाल इंटर काॅलेज के सामने अक्रूर जी महाराज पार्क में हवन-पूजन किया गया।

पूर्व मेयर आशुतोष वार्ष्णेय, राजेश शंकर राजू, श्री वार्ष्णेय अशोक नगर मंडल के अध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय एडवोकेट के नेतृत्व में अक्रूर जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही उसके समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया और आरती उतारी गई। झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। आयोजन में मनोज गुप्ता, संगठन कालीचरण वार्ष्णेय, प्रभात काली, हेमंत कंप्यूटर, सुभाष वकील, जय बाबू गुप्ता, अर्जुनदेव वार्ष्णेय, शुभम वार्ष्णेय एडवोकेट आदि का सहयोग रहा।

वार्ष्णेय समाज के अतिथियों व बुजुर्गों का सम्मान

मंच पर वार्ष्णेय समाज के अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इनमें मुख्य रूप से संजीव वार्ष्णेय स्क्रैप, अनमोल रतन, सीए आरपी वार्ष्णेय, कालीचरण वार्ष्णेय, राजेश शंकर राजू, संजीव गुप्ता, दिनेश वार्ष्णेय, सीए अतुल गुप्ता, ओमप्रकाश वार्ष्णेय मास्टर, विष्णु भईया, लाजपतराय वार्ष्णेय, नित्यप्रकाश पिंटू, खानचंद वार्ष्णेय आदि शामिल रहे। वार्ष्णेय समाज के बुर्जुग डॉ. पीसी गुप्ता, राजेंद्र कुमार, बनवारी लाल, राधेलाल गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता का शाल उडाकर व फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। शोभा यात्रा सहयोगी पूर्व पदाधिकारियों में स्व. ज्ञान चंद गुप्ता, स्व. भूपेंद्र गुप्ता, स्व. रतन गुप्ता पत्रकार , स्व. वाईपी गुप्ता, स्व. सुमन लता गुप्ता को मरणोपरांत सम्मान दिया गया।

वार्ष्णेय युवा संगठन के पदाधिकारियों ने श्री वार्ष्णेय मंदिर में वार्ष्णेय कुल प्रवर्तक श्री अक्रूर जी महाराज का अभिषेक किया। शोभायात्रा का विहिप, बजरंग दल ने बारहद्वारी पहुंचने पर पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। यहां विहिप के विभाग मंत्री मुकेश राजपूत, ब्रजप्रांत मीडिया प्रमुख प्रतीक रघुवंशी, महानगर मंत्री मयंक कुमार, अंकुर शिवाजी, आनंद आदि थे।
विज्ञापन

श्री अक्रूरजी महाराज की प्रतिमाओं की कराई सफाई

वार्ष्णेय पहल संगठन के पदाधिकारियों ने वृंदावन स्थित प्राचीन श्री अक्रूरधाम मंदिर पहुंचकर श्री अक्रूरजी महाराज की प्रतिमा का माल्यार्पण कर भोग लगाया। संगठन के संस्थापक प्रभारी विष्णु कुमार बंटी के नेतृत्व में चेयरमैन अमित गुप्ता छोटू, अध्यक्ष अतुल राजा, महामंत्री गाैरव काका, कोषाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय, राजीव वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, आशीष गुप्ता, रजत प्रिंस आदि पदाधिकारी सुबह ही श्री अक्रूर जी पार्क, श्री वार्ष्णेय मंदिर, श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय आदि स्थानों पर पहुंचे और वहां स्थापित श्री अक्रूरजी महाराज की प्रतिमा स्थलों व प्रतिमाओं की साफ- सफाई की और गंगाजल से स्नान कराया।

श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय स्थित श्री अक्रूर जी महाराज वाटिका में स्थापित श्री अक्रूर जी महाराज की प्रतिमा पर प्राचार्य एवं सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने माल्यार्पण किया। मौके पर प्रो. डॉ. मनोज कुमार शर्मा, प्रो. अनिल कुमार वार्ष्णेय, डॉ. वीणा उपाध्याय, डॉ. तनु वार्ष्णेय, प्रो. ओमवीर सिंह, प्रो. कृष्णा अग्रवाल, प्रो. शशिबाला त्रिवेदी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें