शराब के ठेके के समीप कैंटीन पर कुछ लोगों के साथ सिगरेट के पैसे मांगने पर कैंटीन मालिक की शराबियों से कहासुनी हो गई। जिसमें एक व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी, जो करनपाल के माथे पर जा लगी। गोली मारने के बाद आरोपी भाग गए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अरनी चौराहे स्थित शराब के ठेके के पास कैंटीन चालक से सिगरेट के पैसे को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान कैंटीन चालक करनपाल पुत्र बीरी सिंह को आरोपी ने गोली मार दी।
विज्ञापन
करनपाल पुत्र बीरी सिंह निवासी अरनी चौराहे पर शराब के ठेके के समीप कैंटीन चलाते हैं। 4 जनवरी को कुछ लोगों के साथ सिगरेट के पैसे मांगने पर कैंटीन मालिक करनपाल की शराबियों से कहासुनी हो गई। जिसमें एक व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी, जो करनपाल के माथे पर जा लगी। गोली मारने के बाद आरोपी भाग गए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।
चिकित्सकों ने घायल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित के बेटे रोहित की तहरीर के आधार पर आरोपित कुमारपाल पुत्र कल्याण सिंह निवासी तालनगर थाना गोंडा व केशव निवासी गांव खेड़ा सत्तू के खिलाफ जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।