3 जनवरी देर रात्रि कासगंज के सोरों जा रहे साले-बहनोई की सड़क हादसे में मौत हो गई। गांव गुलरिया निवासी 19 वर्षीय राहुल यादव पुत्र रामप्रसाद अपने बड़े भाई के साले मुकेश यादव पुत्र नेत्रपाल सिंह निवासी गांव नगला लाले कासगंज के साथ बाइक द्वारा सोरों में मेला देखने जा रहा था।
कासगंज के गांव सलेमपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया।