फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में छर्रा अड्डा पर नमाज का विरोध, जमकर हंगामा

Sat, 25 Jun 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छर्रा अड्डा पुल के नीचे रोड पर नमाज पढ़ने के विरोध में एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करते भाजपाई। - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
महानगर के अचल रोड पर बिना अनुमति देवी जागरण का प्रकरण अभी शांत नहीं हुआ कि शुक्रवार को छर्रा अड्डा पर जुमे की नमाज पढ़ने को लेकर नए विवाद ने जन्म ले लिया। भाजपाइयों व कुछ स्थानीय लोगों ने मसजिद के बाहर सड़क पर नमाज पढ़ने पर कड़ा विरोध जताते हुए अनुमति न होने का तर्क दिया और कहा कि अगर सड़क पर देवी जागरण नहीं तो नमाज भी नहीं पढ़ने दी जानी चाहिए। इस दौरान भाजपाइयों की सीओ द्वितीय से जमकर नोकझोंक हुई। बाद में एडीएम सिटी व एसपी सिटी के पहुंचने पर मामला शांत हुआ और भाजपाइयों ने मुकदमा दर्ज कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

छर्रा अड्डा के बगल में पुल के नीचे गुंबद वाली मसजिद है। इसके सामने का एक रास्ता बगीची के पीछे से गुरुद्वारा रोड पर आकर मिलता है। शुक्रवार दुपहर यहां जुमे की नमाज पढ़ने  काफी संख्या में नमाजी एकत्रित हुए। इस वजह से मसजिद के बाहर सड़क पर भी नमाजी कतारबद्ध बैठ गए। चूंकि दो दिन पहले ही इसके दूसरी साइड पुलिस ने सड़क पर बिना अनुमति देवी जागरण हटवाया था। इसलिए इलाके के युवा भाजपा नेता योगेश वार्ष्णेय ने इस तरह सड़क पर नमाज का विरोध करते हुए पुलिस को कंट्रोल रूम पर सूचना दी और भाजपा नेताओं को भी खबर दे दी।
खबर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, संजीव राजा, मानव महाजन, पार्षद पुष्पेन्द्र जादौन, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. राजीव अग्रवाल, पूनम बजाज राजेश सड़कोणा आदि एकत्रित होकर पहुंच गए और सड़क पर नमाज का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच खबर पर सीओ द्वितीय सोमदत्त, कार्यवाहक एसओ गांधीपार्क राजेश यादव आदि पहुंच गए। उन्हें देख भाजपाइयों ने नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। मगर वह तर्क देने लगे कि बिना अनुमति नमाज क्यों होने दी जा रही है। इसे लेकर सीओ और भाजपाइयों में तीखी नोकझोंक हो गई। पुलिस का तर्क था कि रास्ता बंद नहीं हो रहा है। बाद में किसी तरह हंगामा शांत हुआ। इसी बीच नमाज हो गई और नमाजी वहां से चले गए। खबर पर एडीएम सिटी व एसपी सिटी भी पहुंच गए। उनसे भाजपाइयों ने मुकदमे की मांग की और अधिकारी उन्हें आश्वस्त करते हुए समझाकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें