फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: झगड़े मेें गोली चलाई, दूल्हे का तहेरा भाई घायल

Sat, 02 Mar 2024 12:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात प्रधान ढाबा मैरिज होम कासिमपुर मोड़ में एक वैवाहिक समारोह के दौरान कुछ बाहरी युवाओं का बरातियों से झगड़ा हो गया। इसी बीच मारपीट करते आरोपियों ने गोली चलाई। इसमें गोेली लगने से दूल्हे का तहेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




प्रवीण कुमार पुत्र श्यामवीर सिंह निवासी सिंधारपुर थाना मडराक के अनुसार 29 फरवरी को उनके भाई मनीष के विवाह समारोह में ताऊ जयवीर सिंह का पुत्र रवि कुमार भी शामिल था। रात करीब साढ़े बारह बजे साथा गांव निवासी शिवम ठाकुर अपने कुछ साथियों के साथ प्रधान ढाबा मैरिज होम पर आया और उन लोगों के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगा। विरोध करने पर रवि के गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।



सूचना पर तत्काल ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को जेएन मेडिकल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रवीण कुमार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। मौके से पुलिस ने दो बाइक और एक मोबाइल बरामद किया। वहीं घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने साथा चीनी मिल चौराहे के पास से मुख्य आरोपी शिवम ठाकुर पुत्र श्यामवीर सिंह निवासी साथा को दबोच लिया। शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें