वर्ष 2011 में पुराने तांगा स्टैंड पर से अतिक्रमण को हटवाया गया। इसके बाद 51 दुकानों का निर्माण कराया। सभी दुकानें संचालित हैं। निकाय की आमदनी और व्यापारियों की मांग पर दूसरी मंजिल पर भी दुकानें बनाने का बोर्ड कमेटी में प्रस्ताव पारित हुआ।
पुराने तांगा स्टैंड पर बनी नगर पंचायत की दुकानों के ऊपर भी दुकानें बनेंगी। 16 सितंबर को चेयरमैन राजेश यादव ने पूजा के बाद ईंटें रखकर निर्माण शुरू कराया। यहां पर बरामदा सहित 12 दुकानों का निर्माण कराकर नीलामी कराई जाएगी।
विज्ञापन
चेयरमैन राजेश यादव ने बताया कि वर्ष 2011 में उन्होंने कस्बे के पुराने तांगा स्टैंड पर अतिक्रमण को हटवाया था। इसके बाद 51 दुकानों का निर्माण कराया था। सभी दुकानें संचालित हैं। निकाय की आमदनी और व्यापारियों की मांग पर दूसरी मंजिल पर भी दुकानें बनाने का बोर्ड कमेटी में प्रस्ताव पारित हुआ था। करीब 72 लाख रुपये की लागत से बरामदे सहित 12 दुकानों का निर्माण किया जाएगा।
इस दौरान जगवीर सिंह चौहान, एड. योगेंद्र यादव, प्रदीप यादव, विनोद यादव, कुंवर चौधरी, मनोज अग्रवाल, अशरफ कुरैशी, जीएस सक्सैना, अजय अग्रवाल, रविंद्र यादव आदि मौजूद रहे।