फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें बंद, दुश्मन के खिलाफ नारा बुलंद

Sun, 17 Feb 2019 01:58 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
बंद पड़ा मदारगेट का बाजार। - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गम का माहौल है। लोगों में आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ क्रोध है। शनिवार को शहर में हिंदू-मुस्लिमों ने एकता का परिचय देते हुए अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। दोनों ही समुदाय के लोग देश पर टूटे इस कहर के समय में एक दिखाई दिए। उन्होंने शहर के प्रमुख बाजारों से मार्च निकाला। व्यापारियों से प्रतिष्ठानों को बंद करने की अपील की।
विज्ञापन


पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 42 जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए व्यापारियों ने एक दिवसीय बंद रखा। शहर के प्रमुख बाजार मांमू भांजा, रेलवे रोड, महावीरगंज, कनवरीगंज, अब्दुल करीम चौराहा, बड़ा बाजार, फूल चौराहा, सराफा बाजार, जयगंज, सासनी गेट, हाथरस अड्डा, पड़ाव दुबे, सराय हकीम सहित अन्य बाजारों में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

व्यापारियों ने रैली निकाल लोगों से बाजार बंद करने का आह्वान किया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाए। कई जगहों पर पाकिस्तान के झंडे, आतंकवाद का पुतला जलाकर विरोध जताया। इस दौरान जिन व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोल रखे थे वह भी स्वेच्छा से इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए।
विज्ञापन


लोगों की भीड़ को देख ऐसा लग रहा था कि सड़क पर जनसैलाब उमड़ गया हो। लोगों की भीड़ ज्यादा होने से पुलिस को भी काफी परेशानी हुई। इस दौरान ऊपरकोट पर चढ़ते समय अब्दुल करीम चौराहे पर सीओ विशाल पांडे ने लोगों को रोक दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों की सीओ से नोकझोंक भी हुई। बाद में मामला हल कर लिया गया।

रैली को शहर में चार टुकड़ों में बांट दिया गया। जिसने अलग-अलग बाजारों में जा बाजार बंद कराया। अधिकतर व्यापारियों ने विरोध में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। इस मौके पर अंकुर शिवाजी, हेमंत गुप्ता, संजय शर्मा, विशाल, हर्ष, राहुल चेतन, मोनू अग्रवाल, हेमंत गर्ग, हर्ष वार्ष्णेय, गौरांग तिवारी, नीरज, गोविंद, प्रदीप गंगा, शहजाद, दिलशाद, बाबा इलियास, सलीम मुख्तार, एस एम कयाम, मुशर्रफ आदि व्यापारिक व सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें