फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh : तेज रफ्तार बाइक सवारों को टोका तो दुकानदार की गोली मार कर हत्या, विधायकों के आवास के पास हुई घटना

Sun, 26 Nov 2023 01:27 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के सुरेंद्र नगर में भाजपा के विधायक और एमएलसी के आवासों के पास दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई।  तेज रफ्तार बाइक सवारों को टोकने से मामला शुरू हुआ। बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के चक्कर में बाप को गोली मार दी। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मृतक दुकानदार अशोक गुप्ता - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कानून व्यवस्था का राग अलापने वाले सत्ताधारी दल भाजपा को शनिवार देर शाम गुंडों ने आइना दिखाया। शहर की पॉश व दो-दो विधायकों वाली सुरेंद्र नगर कालोनी में रोडरेज में बुजुर्ग कॉन्फैक्शनरी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पेट में गोली लगने से जख्मी बुजुर्ग दुकानदार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मगर बचाया नहीं जा सका। घटना के मूल में घटना से कुछ देर पहले दुकानदार के रिश्तेदार युवक से बाइक सवारों का विवाद और कुछ देर बाद उन्हीं बाइक सवारों द्वारा आकर हत्या करना उजागर हुआ है। सीसीटीवी में बुलट सवार एक हमलावर चिह्नित हुआ है। जिसकी पहचान के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन




घटनाक्रम के अनुसार सुरेंद्र नगर में विधायक अनिल पाराशर वाली गली के मुहाने पर 62 वर्षीय अशोक गुप्ता का आवास है। ऊपरी मंजिल पर परिवार रहता है और नीचे मुख्य रोड साइड कॉन्फैक्शनरी है। चंद कदमों पर बगल वाली दूसरी गली में भाजपा के ही दूसरे विधायक एमएलसी डा.मानवेंद्र प्रताप सिंह का आवास है। मुख्य रोड पर आसपास और भी कई दुकानें हैं। जहां दिन चहल-पहल रहती है। अशोक गुप्ता का दिव्यांग बेटा दीपू दिन में दुकान संभालता है। शाम को भीड़ व व्यस्तता के चलते खुद अशोक गुप्ता दुकान पर आ जाते हैं और बेटा उनका सहयोग करता है। वाकये के अनुसार घटनाक्रम आठ बजे से कुछ पहले का है। अशोक व उनका बेटा दुकान पर मौजूद थे। तभी पहले एक बाइक पर दो युवक आकर दुकान के सामने रुके और फिर दूसरी बाइक पर दो युवक आकर रुके। पहले यह लोग आपस में बात करते रहे। 
विज्ञापन




फिर अचानक पहली बाइक के सवार दुकान पर चढ़ आए और फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली अशोक के पेट में जा लगी। इस दौरान अशोक शोर मचाते हुए दुकान के बाहर तक आए और सीढिय़ों पर गिर गए। जिन्हें जख्मी हालत में देख  बेटे ने शोर मचाया। यह सब देख हमलावर बाइकों पर सवार होकर भाग गए। बाद में आसपास के दुकानदार एकत्रित हुए और शोर मचाया। तब आनन-फानन जख्मी अशोक को विष्णुपुरी स्थित नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां सग प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। देर रात अत्यधिक रक्तस्राव के चलते अशोक को मृत घोषित कर दिया गया। जहां सूचना पर एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक, सीओ तृतीय अशोक कुमार सिंह व इंस्पेक्टर क्वार्सी आदि पहुंच गए। प्राथमिक जांच में रोडरेज में हत्या होना उजागर हुआ है। इधर, सूचना पर विधायक अनिल पाराशर भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए थे। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से एक बुलट सवार को चिह्नित किया है। उसी आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास जारी है।

ये घटना प्रथम दृष्टया जांच में रोडरेज में होना उजागर हो रहा है। बुलट सवार एक युवक चिह्नित हुआ है। जिसकी पहचान व तलाश में तीन टीमों को लगाया गया है। जल्द गिरफ्तारी होगी।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी

विज्ञापन

तेज हॉर्न के साथ बाइक दौड़ाने पर टोका था हमलावर बुलट सवार को

अलीगढ़ महानगर के सुरेंद्र नगर इलाके में हुई सनसनीखेज वारदात की देर रात तक पुलिस ने जांच करते हुए सीसीटीवी की मदद से कुछ घटनाक्रम कैद पाया है। जिसमें ये घटना रोडरेज से जुड़ी नजर आ रही है। साथ में घटना से पहले बुलट सवार से हुए मृत दुकानदार के भतीजे का विवाद भी सामने आ गया है।

पुलिस के अनुसार जांच में पाया गया कि इस घटना से कुछ देर पहले बुलट सवार युवक का पड़ोस में रहने वाले दुकानदार का साढ़ू बेटा भवतोष दीपू के साथ दुकान पर मौजूद था। इसी बीच तेज रफ्तार बुलट सवार युवक तेज हॉर्न बजाते हुए निकला । इस पर भवतोष ने तेज रफ्तार व तेज आवाज को लेकर टोकाटाकी करते हुए ऐतराज जताया। साथ में कहा कि तुम लोग इस इलाके में इस तरह से क्यों घूमते हो। इस पर भवतोष ने यह कहते हुए उन्हें चेतावनी दी कि क्यों न तुम्हारे विषय में पुलिस को खबर देकर तुम्हारी बाइक का चालन करा दूं। इस बीच आरोपी अभी आ रहा हूं, यह कहते हुए चले गए। इसके कुछ देर बाद आरोपी चश्मा लगाए हुए भवतोष को खोजते हुए आए और उन्होंने दुकान के बाहर खड़े होकर भवतोष को आवाज भी लगाई। इसके बाद दुकानदार को गोली मारी और भाग गए। बुलट सवार सीसीटीवी में चिह्नित हुआ है। जिसके आधार पर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। 



सिगरेट मांगी और रुपये मांगने पर गोली मारी
पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि बाइक सवार जिस समय हमलावर होकर आए, उन्होंने पहले दुकान पर चढक़र चश्मे वाले भवतोष को पूछा। फिर दुकानदार से सिंगरेट मांगी। जब उन्होंने सिगरेट के रुपये मांगे तो फिर जवाब में गोली मार दी। इसी बीच खुद दिव्यांग बेटे ने भवतोष को फोन पर बताया कि तुमको कोई खोजते हुए आया था और पापा को गोली मार गया। तब भवतोष ने आकर पूरा वाकया पुलिस के सामने उजागर किया। इस दौरान भवतोष अपने घर पर खाना खा रहा था। भवतोष के अनुसार बुलट पर दो व एक पेशन बाइक पर एक युवक सवार थे।

इलाके में रंगबाजी को लेकर लोग दहशत में
गोली कांड की सूचना पर देर रात एसएसपी कलानिधि नैथानी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पीडि़त परिवार व पिता के साथ दुकान पर मौजूद दिव्यांग बेटे से बात की। इस दौरान लोगों ने बातचीत में बाइक सवारों द्वारा रंगबाजी किया जाना उजागर किया। पुलिस रोडरेज में व रंगबाजी में घटना के साथ अन्य सभी पहलुओं पर भी जांच कर रही है। कहीं ऐसा तो नहीं कि किसी पुराने विवाद में यह खुन्नस निकाली गई हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें