फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: कुंजीलाल के नाम की मिठाई बेचते दुकानदार पकड़ा, माफी मांगने पर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर में काफी समय से शहर के नामी ब्रांड कुंजीलाल दालसेब की नकली मिठाई की बिक्री होने की शिकायत मिल रही थी। इससे नामी मिठाई विक्रेता खासे परेशान थे। सोमवार को प्रतिष्ठान संचालकों ने खुद सुदामापुरी इलाके की एक मिठाई की दुकान पर नकली मिठाई बनते हुए पकड़ ली। दुकान से प्रतिष्ठान की मिठाई के छपे हुए खाली गत्ते के डिब्बे बरामद हुए हैं। इलाका पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। हालांकि दुकानदार के माफी मांग लेने एवं भविष्य में पुनरावृत्ति न करने पर उसे हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

शहर में कुंजीलाल दालसेब के कई प्रतिष्ठान हैं। प्रतिष्ठान संचालक सुमित गोयल एवं मुदित गोयल के अनुसार पिछले काफी समय से ग्राहकों के नकली मिठाई बिक्री होने की शिकायतें मिल रही थीं। इससे उनकी दुकानदारी प्रभावित हो रही थी। सोमवार को उन्हें सुदामापुरी बजरिया में सोनू मिठाई वाला की दुकान पर उनके ब्रांड के छपे मिठाई के डिब्बे मे मिठाई की बिक्री होने की जानकारी मिली।
खुद मौके पर पहुंचे तो दुकान में दुकानदार ने अपनी दुकान के अलावा उनके प्रतिष्ठान के छपे हुए मिठाई के खाली डिब्बे रखे हुए थे। जिनमें देसी घी की मिठाई बताकर ग्राहकों से कीमत वसूली जा रही थी। जबकि यहां मिठाई बनाने में वनस्पति घी एवं रिफायंड ऑयल का प्रयोग किया जा रहा था। इलाका पुलिस को भी बुला लिया गया। इस बीच सोनू मिठाई वाला ने माफी मांगते हुए भविष्य में गलती न करने का वादा किया तो उसे कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें