आरोपी दुकान पर आकर दुकानदार से गाली-गलौज कर उसकी पिटाई करने लगे। विरोध करने पर उसके सिर को ईंट मारकर फोड़ दिया। शोर सुनकर मौके पर आए आसपास के लोगों को देखकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
जवां के गांव रामपुर निवासी कुनाल ने चार लोगों के खिलाफ पिटाई कर सिर फोड़ने तथा जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस कार्रवाई करने में जुट गई है।
विज्ञापन
पीड़ित ने कहा है कि गांव में ही पेट्रोल पंप के सामने उसकी दुकान है। आरोप है कि 16 अगस्त की शाम करीब छह बजे दुकान पर गांव के ही प्रशांत तथा गोविंद गुप्ता और बुलंदशहर निवासी अजय एवं एक अज्ञात व्यक्ति आए। आते ही गाली-गलौज कर उसकी पिटाई करने लगे।
विरोध करने पर उसके सिर को ईंट मारकर फोड़ दिया। शोर सुनकर मौके पर आए आसपास के लोगों को देखकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। एसओ जवां धीरज कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।