फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: महाशिवरात्रि पर निकलेगी शोभायात्रा, दुल्हा बनेंगे महाकाल, मध्यरात्रि 12 बजे से शुरू होगा जलाभिषेक

Sun, 23 Feb 2025 10:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महाशिवरात्रि पर मध्यरात्रि 12 बजे से मंदिर में जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। 26 फरवरी को निकलने वाली शोभायात्रा में श्री मंगलेश्वर महादेव के मुख्य डोले के साथ भगवान शंकर के चार डोले, तीन बैंड, ढोल नगाड़े, चार झांकी व प्रसाद के ठेले आदि रहेंगे। 
विज्ञापन
जयगंज स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर में पत्रकार वार्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में जयगंज के श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर से महाशिवरात्रि पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। महाकाल की दूल्हे के रूप में भव्य झांकी निकाली जाएगी। यह जानकारी मंदिर परिसर में 23 फरवरी को आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी और उपाध्यक्ष पंकज धीरज ने दी।

विज्ञापन


प्रवक्ता अंकित वार्ष्णेय ने बताया कि शोभा यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है। महाशिवरात्रि पर मध्यरात्रि 12 बजे से मंदिर में जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। कावड़ियों के लिए मंदिर में गर्म दूध, दवाई, फल, गर्म पानी व ठहरने की व्यवस्था की गई है। व्यवस्था प्रभारी देवांश पंडित और नितिन गोयल ने बताया कि 26 फरवरी को निकलने वाली शोभायात्रा में श्री मंगलेश्वर महादेव के मुख्य डोले के साथ भगवान शंकर के चार डोले, तीन बैंड, ढोल नगाड़े, चार झांकी व प्रसाद के ठेले आदि रहेंगे। 

राहुल, इंशू सराफ व संजीव उपमन्यु ने बताया कि शोभायात्रा मंदिर से पीपल वाली गली से जयगंज चौराहा से जयगंज, सब्जी मंडी सरायवाला होते हुए श्रोती वाली गली होकर मंदिर पर विराजमान होगी। दो मार्च को मंदिर में शिव विवाह और प्रसाद वितरण होगा। मौके पर में पंडित भवानी शंकर शास्त्री, संजीव सक्सेना, डॉ. संजीव उपमन्यु, ऋषि वार्ष्णेय, राजा शर्मा, संजीव सक्सेना, अंकित वार्ष्णेय, नितिन गोयल, राहुल पंडित आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें