फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल में दरोगा से लूटे कारतूस, दो मुकदमे दर्ज, 26 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू में रविवार रात हुए बवाल में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिनमें से एक मुकदमा इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अमित कुमार की ओर से 52 नामजद व 1300 अज्ञात पर और दूसरा चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर निजामुद्दीन द्वारा 26 नामजद व 1300 अज्ञात पर दर्ज कराया गया है। निजामुद्दीन ने अपने मुकदमे में सर्विस पिस्टल लूट की कोशिश और पांच कारतूस लूट ले जाने का आरोप लगाया है। मुकदमों में छात्रसंघ के तमाम पदों के नेता भी आरोपी बनाए गए हैं। इन मुकदमों में कुल 26 लोग गिरफ्तार किए हैं। इनमें कुछ छात्र व कुछ बाहरी युवक शामिल हैं। बता दें कि इन्हीं गिरफ्तारों की रिहाई के लिए सोमवार सुबह से शहर भर के मुस्लिम इलाकों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस व आरएएफ अफसरों पर हमले का मुकदमा
पहला मुकदमा इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अमित कुमार की ओर से दर्ज कराया गया है, जिसमें एकराय होकर हमलावर होने, सरकारी कार्य में बाधा पैदा करने, 144 का उल्लंघन करने, हमला करने, गाली-गलौज व धमकी देने व लोक व्यवस्था भंग करने का आरोप है। मुकदमे में सरफराज अली, मो.तारिक, शहबाज, अल्ताफ, वकार, आकिब खान, मो.रिहान, आदिल, बिलाल बेग, डॉ.साहिल खान, वासिफ, मो.मेहंदी, मो.अबजद नासिर, शाहिद हुसैन, दीन अहमद, जुनैद आमिर, अब्दुल महबूद, अब्दुल मनम, फैजान खान, गुलजार, सुबरुल अनम, अब्दुल रहमान, अकरम, तंजीम खान, सैय्यद साद जफर, आशुतोष, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सल्मान इम्तियाज, उपाध्यक्ष हमजा सूफियान, सचिव हुजैफा आमिर, आमिर मिंटो, फरहान जुबैरी, उवैद उल्ला आजमी, पूर्व उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान राथर, वकार नागा, गुफरान, आमिर उलजैस, आरिफ त्यागी, पूर्व केबिनेट जैद शेरवानी, तौकीर, मो. तालिब, इमरान जलाली, सरजील उस्मानी, अलाउद्दीन, हैदर, शमीम बारी, कामरान, सिराज इरतिजा, आसिफ इदरीश, जाहिद, शाकिब मामा, नईम अली, ओसामा सहित 1300 अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं।
इस मुकदमे में आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान बाब-ए-सैयद से होकर एएमयू सर्किल की ओर आते समय जब इन्हें रोका गया तो यह हमलावर हो गए और पथराव फायरिंग बाब-ए-सैयद का गेट तोड़ते हुए अराजक माहौल पैदा किया। इन्हें आरएएफ की मदद से पानी की बौछार कर आंसू गैस छोड़कर व हल्का बल प्रयोग कर नियंत्रित किया गया। इस हमले में डीआईजी डॉ.प्रीतिंदर सिंह के अलावा एसपी सिटी अभिषेक, एसपी देहात अतुल शर्मा, शहर के तीनों सीओ, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अमित, एसआई उमेश कुमार, सिपाही प्रमोद, निकुंज, निशांत उज्ज्वल, योगेश, आरएएफ कमांडेंट पीके कोलधर, भावेश चौधरी, कासिफ फहीम, अरविंद कुमार, हरबीर यादव, रामदुलारे, चरण सिंह, संदीप कुमार, जेडी अंसारी, नीरज धामा, अरुण वीर, रामकुमार, योगेश कुमार आदि जख्मी हो गए, जबकि यहां 60-70 लोग अपने दोपहिया छोड़कर चले गए, जिन्हें जब्त किया गया है।
विज्ञापन

दरोगा से लूट की कोशिश में लूट ले गए कारतूस
दूसरा मुकदमा एसआई निजामुद्दीन ने दर्ज कराया है, वह एडीएम तिराहे पर थे, तभी नामजद पूर्व अध्यक्ष सलमान इम्तियाज, उपाध्यक्ष हमजा सूफियान, सचिव हुजैफा आमिर, उवैद उल्लाह आजमी, सज्जाद सुभान राथर, आमिर मिंटो, वकार नागा, फरहान जुबैरी, कामरान, तौकीर, अलाउद्दीन, शाकिब मामा, आमिर उलजैस, सिराज इरतिजा, मो.तालिब, हैदर, नईम अली, आरिफ त्यागी, आसिफ इदरीश, इमरान जलाली, ओसामा, शमीम बारी, जैद शेरवानी, सरजील उस्मानी, जाहिद, गुफरान के अलावा 1300 अज्ञात आरोपी हमलावर होकर आ गए। इस दौरान उसकी सर्विस पिस्टल लूटने की कोशिश की और 5 कारतूस लूट लिए।
विज्ञापन

ये मौके से किए गए गिरफ्तार
1- सरफराज अली निवासी आसी नगर, सीवान बिहार, हाल सर सैयद हाल एएमयू
2- मो. तारिक, गांव उनास, थाना कोचाधाम, सोनटना बिहार, हाल निवासी एमएम हाल एएमयू
3- शहबाज, चंदभार, थाना बहादुरगंज, किशनगंज बिहार
4- अलताफ, निवासी सर सैयद नगर, सिविल लाइन अलीगढ़
5- वकार निवासी दौलिया, सोनापुर, जिला अररिया बिहार, एमएम हाल एएमयू
6- आकिर खान, शाह बेलौन, शाह मंडी जिला सहारनपुर, आफताब हाल एएमयू
7- मो. रिहान, वाकरपुर, मुंगेर बिहार, एमएम हाल एएमयू
8- आदिल, मुबारक पुर, कल्हेड़ी, नजीबाबाद बिजनौर, एसएस नार्थ, एएमयू
9- बिलाल बेग, केला नगर, सिविल लाइन, अलीगढ़
10- डॉ. साहिल खान, सराय लालदास, देहली गेट, मेरठ, रिज्वी अपार्टमेंट सिविल लाइन
11- वासिफ, गोश्त वाली गली, सिविल लाइन, अलीगढ़।
12- मो. मेहंदी, जैदपुर, बाराबंकी, आफताब हाल, एएमयू
13- मो. अबजद नासिर, नगला पटवारी, क्वार्सी, अलीगढ़
14- शाहिद हुसैन, निवासी दौड़ा जम्मू कश्मीर,
15- दीन मोहम्मद, जमालपुर सिविल लाइन
16- जुनैद आमिर, डंडा बहेड़ी, बरेली,
17- मेहबूद, मो. वासी, सिद्धार्थ नगर,
18- अब्दुल मनम, अकबरी गेट, चौक लखनऊ
19- फैजान खान, आबु नगर, कोतवाली नगर, फतेहपुर
20- गुलजार, सिराज फौरटी, हाइला, कंदी, आसाम
21- सुबरुल अनम, निवासी डीआईआरडी, दुबे पुर ब्लाक, सुल्तानपुर
22- अब्दुल रहमान, लाल घाटी, जिला भोपाल, मध्य प्रदेश, हाल पता सर जियाउद्दीन हाल
23- अकरम, मेडिकल रोड, सिविल लाइन, अलीगढ़
24- तंजील खान, कमालपुर कौशांबी, (जिला अस्पताल में भर्ती)
25- सैयद शाद जफर, हाजीपुरा, रसूलपुर फिरोजाबाद (जिला अस्पताल में भर्ती)
26- आशुतोष, नवादा, बिहार (जिला अस्पताल में भर्ती)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें