फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल का आगमन आज, तैयारी में लगा रहा प्रशासन

Sun, 03 Jul 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोक  निर्माण, सिंचाई, सहकारिता, जल संसाधन मंत्री शिवपाल यादव का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जिला प्रशासन को मिल गया है। जिला प्रशासन पूरे दिन उनकी अगवानी में जुटा रहा। शिवपाल की सुरक्षा के  पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अधिकारी सुरक्षा व अन्य इंतजामों का जायजा लेते रहे। डीएम ने शनिवार को ही बैठक कर अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

कबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव रविवार को यहां आएंगे। वह जिले में 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और 11 का शिलान्यास करेंगे। उनका मिनट टू मिनट प्रोग्राम यहां आ गया है। वह सुबह 9 बजे सैफई से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। उनका हेलीकॉप्टर यहां सुबह 10 बजे धनीपुर हवाई पट्टी पर उतरेगा। उसके बाद सुबह सवा दस बजे वह डीएस कॉलेज के ऑडिटोरियम के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह विभागीय विकास कामों व परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण करेंगे। दोपहर 12 बजे वह यहां से धनीपुर हवाई पट्टी से फिर हेलीकॉप्टर से सांकरा ब्लॉक बिजौली, तहसील अतरौली के लिए रवाना होंगे। दोपहर पौन बजे वह सांकरा पहुंचेंगे। वहां हैलीपेड बनाया गया है। वह सांकरा घाट पुल का शिलान्यास करेंगे। बाद में वहीं क्षेत्रीय विधायक वीरेश यादव द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। तदुपरांत दोपहर 2 बजे वह हैलीकॉप्टर से ही लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें