महानगर में महाशिवरात्रि को लेकर यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सोमवार को हुई बैठक में कांवड़ियों की सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी फोकस रखा गया है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से क्वार्सी चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं।
डीएम ऋषिकेश भास्कर याशोद ने बैठक में कहा कि महाशिवरात्रि से पूर्व 23 फरवरी सुबह 11 बजे से रामघाट की ओर से भारी संख्या में कांवड़ियों का जत्था रामघाट रोड होता हुआ महानगर में प्रवेश करेगा। इसलिए ट्रैफिक, सुरक्षा एवं चिकित्सा की व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। बैठक में 23 और 24 को शहर में बाहरी वाहनों की एंट्री पर भी रोक लगाई गई।
इस दौरान एसएसपी राजेश कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी वित्त बच्चू सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन आरएन शर्मा, एएसडीएम कोल पंकज वर्मा, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट वीके अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
प्राइवेट बस अड्डे होंगे शिफ्ट
अतरौली अड्डा की बसें तालानगरी स्थित संत फिदेलिस स्कूल के सामने से चलेंगी
कासिमपुर/ संभल/पहासू रूट की बसें एफएम टॉवर तिराहा से चलेंगी
खैर की तरफ जाने वाली प्राईवेट बसों का संचालन हरिदासपुर तिराहा लोधा से,
कंपनीबाग से अकराबाद की तरफ जाने वाली बसें धनीपुर मंडी से चलेंगी
इगलास सासनी की तरफ जाने वाली प्राइवेट बसें मथुरा रोड गंदा नाला व वन चेतना केंद्र से चलेंगी
नो-ट्रैफिक जोन
1. नादा पुल से खेरेश्वर मंदिर तक नो ट्रैफिक जोन रहेगा
2. एटा चुंगी से अचलताल की तरफ, क्वार्सी चौराहा से दुबे पड़ाव की तरफ, सासनीगेट से मदार गेट की तरफ व सारसौल से रसलगंज की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का संचालन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा
बैठक में दिए निर्देश
23-24 की रात से ही पुलिस बल तैनात करने
यातायात पुलिस की मदद से कांवड़ियों को सुरक्षित गंतव्य तक निकालने
सड़कों को गड्ढा मुक्त करने
रामघाट रोड पर प्वाइंट बनाकर डॉक्टर एवं कंपाउंडरों और एंबुलेंस की व्यवस्था करने