फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ई-फार्मेसी का जारी रहेगी विरोध, जो दवा व्यापार को ले जा रहा एकाधिकार की ओर

Tue, 21 Mar 2023 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

देश में अवैध ई-फार्मेसी अनैतिक व्यापार देश के दवा व्यापार को एकाधिकार की ओर ले जाने का प्रयास है। इससे न केवल देश के 12.40 दवा विक्रेताओं, बल्कि उनके 60 लाख परिजन, 60 लाख कर्मचारी उनके लगभग 3 करोड़ आश्रित लगभग 4 करोड़ लोगों की आजीविका का सवाल है।
विज्ञापन
दवा (सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट ड्रगिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएस शिंदे ने कहा कि ई-फार्मेसी की मुखालफत जारी रहेगी। सोमवार को ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट ड्रगिस्ट्स उत्तरप्रदेश के तत्वावधान में अलीगढ़ संभाग के सभी केमिस्ट का सम्मेलन नए समय में केमिस्ट के लिए शैक्षिक कार्यक्रम में वह बोल रहे थे।

विज्ञापन


शैक्षिक कार्यक्रम में ऑल इंडिया ऑर्गनाईजेशन ऑफ़ केमिस्ट ड्रगिस्ट्स के महासचिव राजीव सिंघल ने कहा कि देश में अवैध ई-फार्मेसी के संचालन के लिए जो आंदोलन किया, उसकी जानकारी आप सभी को दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह अनैतिक व्यापार देश के दवा व्यापार को एकाधिकार की ओर ले जाने का प्रयास है। इससे न केवल देश के 12.40 दवा विक्रेताओं, बल्कि उनके 60 लाख परिजन, 60 लाख कर्मचारी उनके लगभग 3 करोड़ आश्रित लगभग 4 करोड़ लोगों की आजीविका का सवाल है।

कई राज्यों और जिलों से आए दवा कारोबारी पदाधिकारियों का स्वागत अलीगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शिव शंकर शर्मा, चेयरमैन राजीव जैन, संगठन मंत्री शफकत अली, उपाध्यक्ष आमिर आबिद ने अतिथियों का स्वागत किया जिला अलीगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह टिल्लू व महामंत्री आलोक गुप्ता ने अतिथियों का धन्यवाद दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें