कानपुर-दिल्ली हाईवे (एनएच-91) पर अकराबाद के गांव सिहोर स्थित बंबा के पास बने मोहकम बाबा के मंदिर और समाधि को हाईवे चौड़ीकरण के चलते शिफ्ट किया गया है। इसके साथ ही पुराने हनुमान मंदिर को भी शिफ्ट किया गया है। एसडीएम कोल अनीता यादव ने पूजा-अर्चना के बाद शिफ्ट किया। गांववालों ने भी इस मौके पर खुशी और उत्साह जाहिर किया।
एसडीएम कोल अनीता यादव ने बताया कि मोहकम बाबा मंदिर और समाधि के साथ ही पुराने हनुमान मंदिर को जसरथपुर ग्राम में हवन पूजन के बाद शिफ्ट किया गया। शासन के निर्देशों के क्रम में डीएम चंद्रभूषण सिंह के निर्देश पर एनएच-91 का चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसके बीच में ग्राम सिहोर पर मोहकम बाबा का मंदिर व समाधि आ रही थी, जिन्हें आज जशरथपुर में विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना के साथ शिफ्ट किया। ग्रामीणों ने भारी उत्साह के साथ इस फैसले का स्वागत किया।