फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बेटियों को पढ़ाना चाहती थी, पति ने की जान लेने की कोशिश

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
जिन बेटियों के हाथों में किताबें देखकर एक मां उनके बेहतर भविष्य के सपने संजो रही थी, वही सपना उसके लिए जान पर बन आया। निशातबाग मोहल्ले में एक महिला ने अपने पति पर बेटियों को पढ़ाने की बात पर विवाद के दौरान जान लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



पीड़िता आयशा के अनुसार उनका पति आदिल बेटियों की पढ़ाई के खिलाफ था। इस बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ। आयशा का आरोप है कि विवाद के दौरान पति ने रस्सी से उसका गला घोंटने का प्रयास किया। इसके बाद गैस सिलिंडर खोलकर उसे जलाने की कोशिश की गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर ससुर और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और समय रहते उसे बचा लिया।


घटना के बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर आरोपी आदिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपों के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें