फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ससुराल में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, मढ़ा आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। क्वार्सी के चिलकौरा में अपनी ससुराल पहुंचे टप्पल के युवक ने बुधवार शाम खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली।
विज्ञापन



टप्पल के गांव जहानगढ़ के शिवकुमार की शादी चिलकौरा, क्वार्सी की युवती संग हुई थी। 11 जुलाई को किसी बात को लेकर दंपती में विवाद हो गया। पत्नी मायके आ गई। आरोप है कि यहां वह उसे लेने आया। मगर दंपती में फिर विवाद हो गया। शाम के वक्त शिवकुमार ने खुद पर घर के दरवाजे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली।



सूचना पर पुलिस व टप्पल से परिजन आ गए। उसे मेडिकल लाया, जहां से दिल्ली रेफर कर दिया। मगर प्रारंभिक आरोप पर ध्यान देते हुए पुलिस ने परिवार से तहरीर लेकर ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कर चार लोग हिरासत में ले लिए। मगर जब बयान व जांच हुए तो कहानी कुछ और ही निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस विषय में देर रात सीओ तृतीय आईपीएस अमृत जैन ने बताया कि शिवकुमार का एक ऑडियो व वीडियो मिला है। जिसमें वह मंगलवार को खुद पर पेट्रोल डालकर जान देने की बात कह रहा है। उसी क्रम में उसने खुद बुधवार को पेट्रोल छिड़कर आग लगाई है, जिनको नामजद कर आरोप लगाया है, वे घटनास्थल पर नहीं थे। आसपड़ोस के लोगों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उसने खुद आग लगाई है। इस तरह आरोप झूठा समझ में आ रहा है। अब उसी आधार पर आगे निर्णय लेकर कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें