फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पशुओं को जहरीला पदार्थ खिलाने के शक पर दौड़ाया

Thu, 18 Jul 2024 05:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सौंगरा में बुधवार को कुछ ग्रामीणों ने एक बाइक सवार को दौड़ा लिया। इस पर वह बाइक छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों ने भागे व्यक्ति पर पशुओं को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने की आशंका जताते हुए चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन




ग्रामीणों के अनुसार पिछले दिनों दुर्गपाल सिंह, राकेश और खेम सिंह की एक-एक भैंस की मौत हो चुकी है। कुछ लोग बाइक पर आते हैं। चोरी-छिपे पशुओं को जहरीला पदार्थ खिला देते हैं। इससे पशुओं की मौत हो जाती है। इसके बाद मरे पशु को उठाकर ले जाते हैं।



मंगलवार की सुबह भी एक बाइक सवार पशुओं को जहरीला पदार्थ खिलाने आया था, लेकिन पीछा करने पर बाइक छोड़कर भाग गया। वहीं थाना प्रभारी नारायण दत्त तिवारी का कहना है कि एक माह पहले एक भैंस मरी थी, लेकिन उसका पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था। ग्रामीणों ने आशंका के आधार पर मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का पीछा किया तो वह बाइक छोड़कर भाग गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें