फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अंडर-13 में शौर्य और संयम फाइनल में

विज्ञापन
बैडिमिंटन टूर्नामेंट में खेलते खिलाड़ी। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में अलीगढ़ जोन बैडमिंटन टूर्नामेंट में अंडर-13 में शौर्य और संयम ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई है। मंगलवार को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन

अंडर-13 में शौर्य चौधरी ने शौर्य चाहर को 21-11 से हराया। संयम अरोरा ने कनिष्क यादव को 21-18 को मात दी। अंडर-15 में देवांश बरनवाल ने पार्थ भारद्वाज को 21-15 से हराया। भूमिक अग्रवाल ने मानविक सिंह को 21-19 से शिकस्त दी। पुरुष एकल वर्ग में सूर्यांश ने अमन अंसारी को 21-14 से हराया। सुमित यादव ने कपिल कुमार को 21-19 से मात दी।
बालिका वर्ग के अंडर -13 में पावनि ने इरीना को 21-18 से हराया। अनन्या चौधरी ने दिव्या को 21-11 से पराजित किया। अंडर-17 में आरती ने सौम्या को 21-15 से हराया। ज्योति ने प्रज्ञा कुमारी को 21-6 से मात दी।
विज्ञापन

महिला एकल वर्ग में प्रियांशु यादव ने चेतना सिंह को 21-16 से हराया। ज्योति कश्यप ने जन्नत को 21-17 से मात दी। अंडर-15 युगल वर्ग में पार्थ व सक्षम ने भूमिक व दिव्यांश को 21-16 से हराया। तेजस व मानविक ने प्रद्युम्न व अग्रिम को 21-19 से मात दी। युगल में जिया व तौसीफ ने वैभव व पार्थ को 21-14 से हराया। वंश व सूर्यांश ने अमन व अमीर को 21-14 से मात दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें