फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: अतरौली में योगी पर साधा निशाना, बोले- गाय को माता नहीं पशु मानती है सरकार

Sat, 13 Jun 2026 04:22 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद  ने कहा कि सनातन संस्कृति में गौ माता का स्थान सर्वोपरि है। योगी सरकार गाय को पशु मानती है। ऐसे व्यक्ति या दल को वोट न दें जो गाय को माता नहीं मानते।
विज्ञापन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का स्वागत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की यूपी में 'गविष्टि गो-रक्षा धर्मयुद्ध यात्रा' निकल रही है। गौ माता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिलाने और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को लेकर  81-दिवसीय यात्रा अलीगढ़ जनपद के अतरौली पहुंची। वहां उन्होंने यूपी की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बहरावद की पुलिया और नरौना 12 नंबर पर भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान 'गौ माता की जय' और 'सनातन धर्म की जय' के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन

शंकराचार्य ने अपने संबोधन में गाय को माता कहा। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में गौ माता का स्थान सर्वोपरि है। योगी सरकार गाय को पशु मानती है। ऐसे व्यक्ति या दल को वोट न दें जो गाय को माता नहीं मानते। उन्होंने स्पष्ट किया कि गौ रक्षा केवल सरकार की नहीं है। यह हर सनातनी की जिम्मेदारी है। गौ हत्या रोकने के लिए समाज को एकजुट होना पड़ेगा। उन्होंने युवाओं से धर्म की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। शंकराचार्य ने कहा कि गौ सेवा से ही राष्ट्र सेवा संभव है।
विज्ञापन


स्वागत करने वाले
शंकराचार्य का काफिला पहुंचते ही कई प्रमुख लोगों ने उनका स्वागत किया। इनमें भूरा पंडित, बाबा वेदांत गौड़ और देवेश शर्मा शामिल थे। वेदप्रकाश गौड़, सागर शर्मा और लक्ष्य पंडित ने भी माला पहनाई। गगन कुमार, गौरव शर्मा और रमाकांत शर्मा ने पुष्पवर्षा की। प्रशांत डीजल, शुभमराज वार्ष्णेय, दुष्यंत डीजल, सुंदर शर्मा और महावीर ने भी उनका अभिनंदन किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें