फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: चार मंजिला भवन के मलबे में मिला शाकिर का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 16 Oct 2022 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शीशा वाली मस्जिद के पास सुनट मोहल्ला में शाकिर अंसारी ताले वाले का चार मंजिला मकान का शुक्रवार रात 9:30 बजे भरभराकर ढह गया। मलबे में अख्तियार अहमद, उनका भतीजा अब्दुल्ला, नईम मलबे में दबने से जख्मी हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊपरकोट में शुक्रवार को चार मंजिला गिरे भवन के मलबे से मकान मालिक शाकिर अंसारी (55) का शव शनिवार भोर में निकाला गया। हादस में चार घायलों का जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज इलाज चल रहा है। शनिवार शाम तक मलबे में किसी के दबने की आशंका पर नगर निगम का बुलडोजर खोजबीन करता रहा।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में शीशा वाली मस्जिद के पास सुनट मोहल्ला में शाकिर अंसारी ताले वाले का चार मंजिला मकान का शुक्रवार रात 9:30 बजे भरभराकर ढह गया। मलबे में अख्तियार अहमद, उनका भतीजा अब्दुल्ला, नईम मलबे में दबने से जख्मी हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

पड़ोसी शाहिद के पैरों पर मलबा गिरने से वह जख्मी हो गया, जबकि मलबे में शाकिर की तलाश की जा रही थी, जिनका शव सुबह 3:30 बजे निकाला गया। शाकिर के दायां पैर घुटने के नीचे से शरीर से अलग हो गया था। बाकी पूरा शरीर पूरी तरह से कुचला था। शाकिर का पोस्टमार्टम हुआ। बारिश से मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं। हादसे के बाद ऊपरकोट का बाजार बंद रहा। ऊपरकोट में कई ऐसे भवन हैं, जो जर्जर हैं। देहली गेट कोतवाली के सामने का भवन जर्जर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे महापौर
ऊपरकोट स्थित सुनट मोहल्ला में चार मंजिला मकान गिर गया। रात में ही महापौर मोहम्मद फुरकान घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिले और दुख जताया। महापौर ने कहा कि घटना की जानकारी होते ही उन्होंने इसकी सूचना एंबुलेंस को दी।

घायलों को देखने पहुंचे जनप्रतिनिधि
चार मंजिला मकान गिरने से घायलों को देखने कांग्रेस हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने घायल से हालचाल पूछा। महानगर कांग्रेस शहर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी बॉबी, शाहिद खान, आनंद बघेल, खालिद हाशमी, जमीर अहमद आदि मौजूद रहे।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया महानगर के अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद ने घटना पर दुख जताया है। मजहर उद्दीन, मोहम्मद हसीन, सलमान इमरान ने पीड़ित को मदद देने की मांग प्रशासन से की है। सपा के वरिष्ठ नेता विनोद सविता ने ऊपरकोट में शाकिर अंसारी के परिजनों से भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से पीड़ितों को आर्थिक मदद देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें