आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत अलीगढ़ में पांच दिन के प्रवास पर हैं। सुबह और शाम को शाखाओं का निरीक्षण कर वह स्वयंसेवकों से बातचीत कर दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 19 अप्रैल को शहर के हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज में लगने वाली सनातन शाखा में शामिल हुए। एक घंटे की शाखा में शारीरिक और बौद्धिक कार्यक्रम हुए। इसके बाद सरसंघचालक ने क्षेत्र के वरिष्ठ स्वयंसेवकों के साथ आधा घंटे वार्ता की।
सरसंघचालक पांच दिन के प्रवास पर अलीगढ़ आए हुए हैं। 18 अप्रैल को उन्होंने जिला और विभाग प्रचारकों के साथ बैठक की थी। सुबह सनातन शाखा में शामिल हुए। सर संघचालक शाम को पंच नगरी क्षेत्र में लगने वाली भगत सिंह शाखा में शामिल होंगे।