फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजमाल में दूसरे दिन भी तैनात रहा फोर्स, सन्नाटा

विज्ञापन
शाहजमाल ईदगाह पर तैनात पुलिस। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
शाहजमाल स्थित पुरानी ईदगाह में पुलिस कर्मियों पर लगे निर्माणाधीन मस्जिद के गेट का कुंडा तोड़कर अंदर घुसने के आरोपों को लेकर दूसरे दिन भी इलाके में तनाव व सन्नाटे के बीच फोर्स तैनात रहा। इधर, जमीयत-ए-उलमा हिंद व राष्ट्रीय उलमा काउंसिल के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एसएसपी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आरोपी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की यह हरकत शहर का माहौल बिगाड़ सकती थी।
विज्ञापन

जमीयत-ए-उलमा-हिंद के अध्यक्ष मौलाना फाजिल ने बताया कि मंगलवार रात करीब 12:10 बजे 20 पुलिस कर्मियों ने मस्जिद के पीछे वाले गेट का कुंडा तोड़ दिया। पुलिसकर्मी मस्जिद में घुस आए और कहा मस्जिद बन रही है, जबकि काम काफी दिनों से बंद है। मस्जिद परिसर में सो रहे एक व्यक्ति को पीटा गया। मस्जिद व मोअज्जिन का अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि काउंसिल के चेयरमैन निसार अहमद व मुफ्ती अकबर कासमी के साथ घटनास्थल का दौरा किया। मौलाना फाजिल ने कहा कि पुलिस ने अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल किया है। इस पर एसएसपी ने उन्हें जांच के आधार पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बता दें कि बुधवार की सुबह फैली अफवाह के बाद वहां भीड़ जमा हो गई थी। इस दौरान पुलिस पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया गया। तभी से वहां पुलिस तैनात है। इंस्पेक्टर देहली गेट के अनुसार लोगों को समझाकर लगातार माहौल सामान्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें