फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: मेजर-पुलिस अफसर बन लड़कियों को ठग रहा था शहबाज, ड्यूटी की कहकर जाता, करता था चोरी

Sat, 14 Sep 2024 03:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शहबाज सिविल लाइंस इलाके के फिरदौस नगर का रहने वाला है। उसने खुद को हर्षित चौधरी बताकर झारखंड की युवती से दोस्ती की थी। खुद को सेना में मेजर बताता था। युवती को किसी प्रकार का शक न हो इसके लिए वह मेजर की यूनिफार्म में उसे अपने फोटो भी भेजता था।
विज्ञापन
आरोपी शहबाज - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर्षित चौधरी बनकर झारखंड की युवती से शादी रचाने वाले शहबाज को लेकर नित नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस को उसके मोबाइल से कई ऐसी तस्वीरें मिलीं हैं जो अलग अलग विभाग के अफसरों की यूनिफार्म में हैं। कहीं वह सेना के मेजर की यूनिफार्म पहने है तो कहीं पुलिस अधिकारी की। एक जगह वह डॉक्टर के लिबास में भी है।

विज्ञापन


हर्षित चौधरी बनकर शादी रचाने वाला शहबाज इस समय अहमदाबाद की जेल में है। वह पिछले महीने 20 अगस्त को दिल्ली से गिरफ्तार हुआ था। वंदेभारत ट्रेन से चोरी के मामले में उसे पकड़ा गया था। जिस झारखंड की युवती से उसने पहचान छुपाकर शादी की थी उसने भी पुलिस को अपने बयान दर्ज करा दिए हैं। युवती ने बताया कि वह उसके घर वालों से भी हर्षित बनकर ही मिला था। उसने शादीशुदा होने की बात भी छुपाई थी। एक बार को उसे शक हुआ तो उसने मेजर की यूनिफार्म में फोटो भी भेज दिए थे। कुछ अफसरों के साथ वाली तस्वीर भी भेजी। इस पर विश्वास हो गया था।
विज्ञापन

ड्यूटी पर जाने का झांसा देकर निकलता...करता था चोरियां
शहबाज सिविल लाइंस इलाके के फिरदौस नगर का रहने वाला है। उसने खुद को हर्षित चौधरी बताकर झारखंड की युवती से दोस्ती की थी। खुद को सेना में मेजर बताता था। युवती को किसी प्रकार का शक न हो इसके लिए वह मेजर की यूनिफार्म में उसे अपने फोटो भी भेजता था। युवती की उसके झांसे में आ गई और अलीगढ़ आकर 5 मार्च 2023 को बन्ना देवी क्षेत्र में दोनों ने शादी भी कर ली। शहबाज ने संगम विहार इलाके में किराये का मकान ले लिया और वहां रहने लगा। 
विज्ञापन


वह अक्सर ड्यूटी पर जाने की कहकर निकल जाता था। अब जब गुजरात पुलिस ने वंदेभारत ट्रेन में हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार किया तो उसकी सारी पोल खुल गई। वह ड्यूटी की बात कहकर घर से निकलता था और चोरियां करता था। अब झारखंड की युवती ने भी उसके खिलाफ झूठ बोलकर शादी करने और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि शहबाज को पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें