फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आज से दोबारा शुरू होगी रेलवे रोड पर सीवर लाइन की खोदाई

Tue, 28 Apr 2026 02:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
सीवरलाइन के लिए यहां होनी है खोदाई। संवाद
विज्ञापन
शहर के व्यस्ततम बाजार रेलवे रोड पर नई सीवर लाइन डालने के लिए मंगलवार को (आज) खोदाई का काम दोबारा शुरू होगा। वहीं इसकी खोदाई में क्षतिग्रस्त हुई पेयजल की पाइप लाइन सोमवार को पूरी तरह ठीक कर दी गई। इसके साथ ही संबंधित इलाकों में पेयजल आपूर्ति बहाल हो गई, जिस पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


रेलवे रोड पर पिछले बुधवार से नई सीवर लाइन डालने के लिए खोदाई का काम चल रहा था। इसी दाैरान पेयजल की तीन पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इनकी मरम्मत के दौरान शनिवार दोपहर अप्सरा सिनेमा के पास खोदे गए गहरे गड्ढे में मिट्टी की ढाय खिसकने से मजदूर महेंद्र सिंह की माैत के बाद नगर निगम प्रशासन ने गड्ढे व निर्माण कार्य के दायरे में खतरे में आई पांच-छह दुकानों को एहतियातन बंद करा दिया गया था। हालांकि सोमवार को इनमें से दो दुकानें खुल गईं।


वहीं पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से रेलवे रोड, मानिक चाैक, मामू भांजा, दुबे का पड़ाव समेत करीब एक दर्जन से अधिक इलाकों में करीब डेढ़ लाख से अधिक नागरिक एक-एक बूंद पानी के लिए तरस गए।
विज्ञापन


नगर निगम ने पानी के टैंकरों के जरिए संबंधित इलाकों में पेयजल आपूर्ति भी कराई, लेकिन व्यवस्थाएं नाकाफी रही। रविवार देर रात तक जलकल विभाग की टीम ने पेयजल आपूर्ति को सुचारू करा लिया और सोमवार सुबह से नियमित जलापूर्ति कराई गई। इससे नागरिकों को राहत मिली है।


जलकल विभाग के महाप्रबंधक पीके सिंह ने बताया कि रेलवे रोड पेयजल पाइपलाइन से जुड़ी सभी तीनों लाइनों को दुरुस्त कराकर पेयजल आपूर्ति को बहाल करा दिया गया है। मंगलवार को बाजार बंदी के दाैरान यहां पर नई सीवर लाइन डालने के लिए खोदाई का काम दोबारा शुरू कराया जाएगा, ताकि दुकानदारों व ग्राहकों को किसी तरह की दिक्कत न हो। इधर, मामले की जांच के लिए सोमवार से अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति ने अपनी जांच भी शुरू कर दी है।


मृत मजदूर के परिजन को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि मृत मजदूर महेंद्र सिंह के परिजन को नगर निगम की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ भी दिलाया जाएगा। इसके अलावा आवास, श्रमिक योजना में मिलने सभी प्रकार के लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित परिवार के प्रति नगर निगम की पूरी सांत्वना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें