फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई घंटे चली हड़ताल आश्वासन के बाद समाप्त

Tue, 08 Dec 2015 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धनीपुर गल्ला मंडी में आढ़ती की दुकान में चोरी की वारदात के बाद पुलिस के रवैये को लेकर सोमवार को आढ़तियों का गुस्सा भड़क उठा। सुबह मंडी के गेट पर ताला जड़कर सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन


 इसके चलते कुछ ही देर में माल लेकर मंडी पहुंचे किसानों के वाहनों की लंबी कतार जीटी रोड पर लग गई। आढ़तियों द्वारा किसानों को अंदर जाने से रोकने से उनके बीच नोंक-झोंक भी हुई।

बाद में दूसरे रास्ते से किसानाें को मंडी के अंदर जाने की इजाजत दे दी गई। पुलिस एवं अधिकारियों के आश्वासन के बाद आढ़ती दोपहर दो बजे के हड़ताल समाप्त करने केा राजी हुए।
विज्ञापन


पिछले कई माह से मंडी में चोरी की वारदातें हो रही हैं। आरोप है कि पुलिस प्रशासन ऐसे मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है।

 यह भी आरोप है कि ऐसे मामले को पुलिस या तो टालने की कोशिश में रहती है या चोरी की घटना को ही फर्जी करार दे देती है। रविवार को जब आढ़ती की दुकान में चोरी हुई तो पुलिस ने अपना पुराना रवैया नहीं बदला।

 जिससे खफा आढ़ती सड़कों पर आ गए। सोमवार की सुबह 9 बजे तमाम आढ़तियों ने हड़ताल की घोषणा कर मंडी के गेट पर ताला लगा दिया।

इसी बीच सुबह से ट्रैक्टर-ट्राली में किसानों का माल लेकर आने का भी सिलसिला शुरू हो गया, लेकिन तालाबंदी के चलते उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया। इसके चलते जीटी रोड पर वाहनाें की लंबी कतार लग गई।

परेशान किसान आढ़तियाें से उलझ गए। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उन्हें माल सहित दूसरे रास्ते से मंडी के अंदर जाने दिया गया।

 व्यापारियों की मांग है कि मंडी में पुलिस पिकेट स्थापित किया जाए। चोरी की वारदातों का खुलासा किया जाए। सब्जी मंडी का रास्ता अलग होने के बाद भी जारी वहां के लोगों की आवाजाही रोकी जाए।

इस दौरान वहां मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशू गौतम, एसपी सिटी डॉ.ब्रजेश ङ्क्षसह आदि ने आठ दिनों के अंदर उनकी तमाम मांगे पूरी करने का भरोसा दिलाया। आश्वासनों के बाद दोपहर करीब दो बजे आढ़तियों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।

इस मौके पर धनीपुर मंडी गल्ला व्यापारी कल्याण समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र लोधी, मुकुट बिहारी अग्रवाल, दयानंद गोयल, राजकुमार मीतल, मनवीर सिंह, मनोज सिंह, सतीश सिंह, देवेंद्र शर्मा, सोनू, राजवीर सिंह, देव कुमार गर्ग, गंगाराम, राकेश प्रताप सिंह, रतन कुमार, कन्हैयालाल, देवेंद्र गुप्ता, सतीश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें