फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बिजली संकट से जूझे शहर के कई इलाके

Tue, 07 Jul 2026 02:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
शहर के विभिन्न इलाकों में रविवार देर रात भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बाधित रहने और लो-वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता खासे परेशान रहे। उनका कहना है कि बिजली के वोल्टेज लगातार कम-ज्यादा हो रहे हैं, जिससे घरेलू उपकरणों के खराब होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन



शहर के केला नगर, बेगपुर स्थित विक्रम कॉलोनी, कामाख्या मंदिर, लाल डिग्गी क्षेत्र के उपभोक्ता सुबह तक बिजली गुल रहने से परेशान रहे। सोमवार दोपहर में मदारगेट, मानिक चौक, गांधी पार्क, रावणटीला, नगला डालचंद, निधिवन काॅलोनी में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे।


वहीं, शाम को वैदिक विहार गली नंबर-1 और जमालपुर धाैर्रामाफी इलाके में बिजली कटाैती से उपभोक्ताओं को खासी परेशानी हुई। अधीक्षण अभियंता शहरी अंशुमान यादव ने बताया कि ओवरलोडिंग व फाॅल्ट के चलते कुछ इलाकों में समस्या पैदा हुई थी, जिसे टीम भेजकर सही करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें