फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. विभव सहित सात लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
सर्किट हाउस सभागार में कोरोना वॉरियर्स के रूप में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विधान जायसवा? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
लक्ष्मी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विभव वार्ष्णेय सहित सात लोगों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में टीबी के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले लक्ष्मी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. विभव वार्ष्णेय, उड़ान सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. ज्ञानेंद्र मिश्रा, ज्ञान महाविद्यालय के डॉ. ललित उपाध्याय, रेडक्रॉस सोसाइटी के डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ, प्रगति फाउंडेशन की प्रगति चौहान एवं रोटरी क्लब अलीगढ़ सिटी के प्रवीण गुप्ता को प्रशस्ति पत्र देकर राज्यपाल ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

कोरोना के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सीएमओ ऑफिस के डाटा मैनेजर पुष्पेंद्र शर्मा एवं डीसीपीएम कमलेश चौरसिया को सम्मानित किया गया। डॉ. विभव वार्ष्णेय ने बताया कि राज्यपाल ने गैर सरकारी संगठनों एवं शैक्षणिक संस्थानों से 2025 तक देश से टीबी को खत्म करने में सहयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें