फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: विशेष लोक अदालत में 26 वादों का निस्तारण, वसूले एक करोड़ 71 लाख

Sat, 21 Jan 2023 09:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में विशेष लोक अदालत लगी। इसमें 20 वादों का निस्तारण हुआ और एक करोड़ 71 लाख 36 हजार 128 रूपए की वसूली हुई। अब लाेक अदालत 11 फरवरी को लगेगी।
विज्ञापन
जिला जज डॉ बब्बू सारंग विशेष लोक अदालत में जानकारी देते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 26 वादों का निस्तारण किया गया और एक करोड़ 71 लाख 36 हजार 128 रूपए की वसूली हुई।

विज्ञापन


राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के निर्देशों पर उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष  डॉ बब्बू सारंग के निर्देशन में शनिवार को अलीगढ़ के जिला न्यायालय एवं वाणिज्यिक न्यायालय में मध्यस्थता के आधार पर वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव दिनेश कुमार नागर ने बताया कि विशेष लोक अदालत में सतेन्द्र कुमार, पीठासीन अधिकारी, वाणिज्यिक न्यायालय द्वारा 20 वाद का निस्तारण कर 16382523 की धनराशि वसूल की गयी। राजेश भारद्वाज, अपर जिला जज कोर्ट संख्या 3 द्वारा एक वाद का निस्तारण किया, वहीं ऋषि कुमार, अपर जिला जज कोर्ट संख्या 5 द्वारा पांच वाद कर निस्तारण कर 753605 की धनराशि वसूल की गयी। इस तरह से विशेष लोक अदालत में कुल 26 वादों का निस्तारण कर 17136128 की धनराशि वसूल की गयी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें