अलीगढ़ में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 26 वादों का निस्तारण किया गया और एक करोड़ 71 लाख 36 हजार 128 रूपए की वसूली हुई।
विज्ञापन
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के निर्देशों पर उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ बब्बू सारंग के निर्देशन में शनिवार को अलीगढ़ के जिला न्यायालय एवं वाणिज्यिक न्यायालय में मध्यस्थता के आधार पर वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव दिनेश कुमार नागर ने बताया कि विशेष लोक अदालत में सतेन्द्र कुमार, पीठासीन अधिकारी, वाणिज्यिक न्यायालय द्वारा 20 वाद का निस्तारण कर 16382523 की धनराशि वसूल की गयी। राजेश भारद्वाज, अपर जिला जज कोर्ट संख्या 3 द्वारा एक वाद का निस्तारण किया, वहीं ऋषि कुमार, अपर जिला जज कोर्ट संख्या 5 द्वारा पांच वाद कर निस्तारण कर 753605 की धनराशि वसूल की गयी। इस तरह से विशेष लोक अदालत में कुल 26 वादों का निस्तारण कर 17136128 की धनराशि वसूल की गयी।