फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारा नहर के पास देर शाम लगाया गया पिंजड़ा

विज्ञापन
गांव बरौला में तेंदुआ पकड़ने को पिंजड़ा लगाती वन टीम। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
गांव बरौला के समीप बृहस्पतिवार को देखे गए तेंदुए की तलाश में लगातार दूसरे दिन चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सफलता नहीं मिली। रेस्क्यू टीम तेंदुआ तो क्या उसके पदचिन्ह तक नहीं खोज पाई। इधर, तेंदुए को पकड़ने के लिए पीलीभीत से मंगाया गया पिंजड़ा देर शाम हजारा नहर के पास लगाया गया है। इसके बाद पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम बरौली से करीब 300 मीटर दूर बरौला गांव के पास से गुजर रही हजारा नहर के समीप एक तेंदुआ देखा गया था। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने उसकी तलाश में शनिवार को पूरे दिन कांबिंग की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस बीच तेंदुए को पकड़ने के लिए पीलीभीत से मंगाया पिंजड़ा देर शाम आ चुका था।
रेंज अफसर अरविंद ने बताया कि पिंजड़े को हजारा नहर के समीप स्थापित कराया जा रहा है। इसके बाद पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तेंदुए की तलाश की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों को हिदायत दी है कि झुंड बनाकर खेतों पर जाएं। अकेले कोई भी व्यक्ति न निकले। वन विभाग की टीम में रवि कुमार क्षेत्रीय उपराजिक, पुत्तन लाल बीट प्रभारी, अवधेश कुमार वन दरोगा, संजय वन रक्षक, सर्वेश वन रक्षक आदि वन विभाग की टीम मौजूद थी।
विज्ञापन

बुलंदशहर में देखा गया तेंदुआ
अलीगढ़ में भले ही तमाम प्रयासों के बाद भी तेंदुए को पकड़ने के प्रयास नाकाम रहे हो, लेकिन पड़ोसी जिले बुलंदशहर में एक तेंदुआ दिखाई दिया है। वहां की वन टीम इस तेंदुए की खोजबीन में जुट गई है। माना जा रहा है कि यह तेंदुआ यहां से बुलंदशहर की ओर चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें