जिला पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर 3 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी माधवी हैं, जिनके खिलाफ जिला पंचायत चुनाव के भाजपा के ब्लॉक संयोजक बोधपाल ने नामांकन किया है। कुछ दिन पहले बोधपाल पर जानलेवा हमला भी हुआ था।
इसके अतिरिक्त, वार्ड नंबर 8 से समर्थित प्रत्याशी खुशबू शर्मा के खिलाफ अतरौली ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष पुष्पेंद्र लोधी ने नामांकन किया है। यह सीट शुरू से ही चर्चा में है। इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर 21 से भाजपा नेता राहुल सारस्वत की पत्नी संध्या सारस्वत मैदान में है, जबकि पार्टी समर्थित प्रत्याशी विजय लक्ष्मी हैं।
वार्ड नंबर 25 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी दिनेश शर्मा के विरुद्ध सेक्टर प्रभारी मदन शर्मा मैदान में है। वार्ड नंबर 28 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अलका हिंडोल के खिलाफ किसान मोर्चा के जिला मंत्री श्याम छोकर मैदान में कूद गए हैं। सूत्रों का कहना है कि ऐसे 13 बागी नेताओं की सूची तैयार की गई है जिसे आगरा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय भेजा जाएगा। आगे का निर्णय प्रदेश संगठन को लेना है।