फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सरकार लोकतंत्र की हत्या करने में जुटी, एमएलसी चुनाव में हिंसा और बूथ कैप्चरिंग के आरोप

विज्ञापन
कांग्रेस नेता रमेश शर्मा के साथ पूर्व विधान परिषद सदस्य सिराज मेंहदी फोटो अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगढ़। एनसीपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य सिराज मेंहदी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को हुए विधान परिषद चुनाव में हिंसा, मारपीट और बूथ कैप्चरिंग तक की शिकायतें मिली हैं। जब लखनऊ में यह स्थिति रही तो अन्य चुनाव खंडों में क्या हालात रहे होंगे, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

शनिवार को गूलर रोड स्थित एक कार्यक्रम स्थल पर बुजुर्ग कांग्रेसी नेता ताराचंद पांडे के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे सिराज मेंहदी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में चीन की घुसपैठ के बावजूद सरकार खामोश है। उन्होंने प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता बदलाव की ओर बढ़ रही है। लोगों के सामने सरकार की खामियां उजागर हो चुकी हैं।
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश शर्मा, विनोद पांडे, अनवर अक्कील, ठाकुर आनंदपाल सिंह, हेमंत शर्मा और टोटो सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें