फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता को फोन पर मिली धमकी, धमकाने वाले को बोले- ठाकुर हूं, गीदड़ भभकी से नहीं डरूंगा

Fri, 17 Jan 2020 10:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
ठाकुर रघुराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष रघुराज सिंह को फिर से फोन पर धमकी मिली है। फोन उस समय आया, जब वह एटा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि मंच पर बैठे थे और उनके बगल में एटा के जिलाधिकारी और एसएसपी भी बैठे थे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को पूरे प्रकरण से अवगत करा दिया है। 

विज्ञापन


परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष रघुराज सिंह शुक्रवार को एटा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के दौरान ही उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाला व्यक्ति गाली-गलौज की भाषा में बात कर रहा था तो उन्होंने फोन अपनी पीआरओ को दे दिया। रघुराज सिंह ने बताया कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके (रघुराज सिंह) अतिरिक्त गृहमंत्री अमित शाह को भी धमकी दी गई है। उन्होंने शीर्ष पुलिस अधिकारियों को प्रकरण से अवगत करा दिया है। 

उल्लेखनीय है कि रघुराज सिंह के पास 14 जनवरी को भी फोन आया था, जिसमें उनके अतिरिक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक सप्ताह के अंदर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। उस समय रघुराज सिंह लखनऊ में थे और थाना हजरतगंज में एफआईआर दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


ठाकुर हूं, गीदड़ भभकी से नहीं डरता
रघुराज सिंह ने बताया कि उन्होंने फोन करने वाले से कह दिया कि ठाकुर हूं, गीदड़ भभकी से नहीं डरूंगा। अखंड भारत बनाएंगे। सामने आओ। रघुराज सिंह ने बताया कि फोन कहां से आ रहा है अभी स्पष्ट नहीं है। उनके ट्रू कॉलर पर हंगरी एवं ब्राजील आ रहा है। 15 जनवरी को एसएसपी अलीगढ़ ने चेक किया तो बेल्जियम आ रहा था। उन्होंने बताया कि इस मामले में लखनऊ में एफआईआर दर्ज हो चुका है। इसलिए फिर से एफआईआर नहीं करा रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें