फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: यूनिफॉर्म डे पर डीआईजी ने परिवार सहित की स्व-गणना, पुलिसकर्मियों से भी की अपील

विज्ञापन
डीआईजी प्रभाकर चौधरी को जनगणना का फॉर्म देते हुए प्रभारी जनगणना अधिकारी प्रमोद कुमार स्रोत सूचन
विज्ञापन
जनगणना-2027 में सहभागिता के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को किया प्रेरित
विज्ञापन


अलीगढ़। जनगणना-2027 में हर नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग भी लोगों को जागरूक करने में जुट गया है। इसी क्रम में यूनिफॉर्म डे पर अलीगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने स्व-गणना पोर्टल पर अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर स्व-गणना की। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का संदेश दिया।

डीआईजी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसके माध्यम से देश की आबादी और उससे जुड़ी आवश्यक जानकारियों का संकलन किया जाता है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपील की कि वे 16 से 30 नवंबर तक चल रहे स्व-गणना अभियान के तहत भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर अपने वर्तमान निवास के आधार पर स्वयं और परिवार की गणना अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से यह भी कहा कि वे खुद स्व-गणना करने के साथ आम नागरिकों को भी इसके लिए जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस राष्ट्रीय अभियान से जुड़ सकें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें