शिविर का शुभारंभ करते एमएलसी ऋषिपाल सिंह, हरीमोहन अग्रवाल व अन्य।
- फोटो : samvad
श्रुति सौरभ धर्मार्थ न्यास द्वारा संचालित गार्गी कन्या गुरुकुल, भैया चामड़ में सोमवार को आत्मोदय कन्या शिविर का शुभारंभ एमएलसी ऋषिपाल सिंह, हरिमोहन अग्रवाल एवं संस्थापक स्वामी चेतनदेव ने किया। शिविर में बालिकाओं ने योग, व्यायाम, ध्यान, यज्ञ और बौद्धिक सत्रों में भाग लिया। आत्मरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त किया। आचार्य अरुण आर्य ने ईश्वर और प्रकृति के स्वरूप पर प्रकाश डाला, जबकि आचार्य धर्मवीर मुमुक्षु ने जीवन जीने की पद्धति बताई। अतिथि ने आर्य समाज, आर्य वीर दल और गुरुकुल के राष्ट्र निर्माण में योगदान का उल्लेख करते हुए बालिकाओं को गार्गी, मैत्रेयी और झांसी की रानी जैसी तेजस्वी व विदुषी बनने की प्रेरणा दी। इस दौरान शिविर संयोजिका आचार्या डॉ. मनु आर्या, संरक्षक स्वामी चेतनदेव वैश्वानर, संरक्षक उमेश आर्य, वैदिक प्रवक्ता मुनि अर्पिता, शिविर प्रशिक्षिका रोहिणी आर्या,अनुष्का आदि मौजूद रहीं।