फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: 13 विद्यार्थियों का बहुराष्ट्रीय कंपनी में चयन, एसोसिएट कस्टमर सपोर्ट के रूप में करेंगे काम

Sat, 19 Aug 2023 06:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

छात्रों ने सदरलैंड के आधिकारिक ऑनलाइन आवेदन पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया था और कंपनी द्वारा अंतिम चयन और नौकरी प्रस्ताव पत्र प्राप्त होने से पूर्व कई राउंड के माध्यम से उनकी योग्यता और चीनी भाषा कौशल का परीक्षण किया गया। इन छात्रों को कंपनी के चेन्नई स्थित कार्यालय में एसोसिएट कस्टमर सपोर्ट के रूप में काम करने के लिए नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू के विदेशी भाषा विभाग के चीनी अनुभाग के 10 स्नातक और तीन स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का बहुराष्ट्रीय कंपनी में चयन हुआ है। इन छात्रों को कंपनी के चेन्नई स्थित कार्यालय में एसोसिएट कस्टमर सपोर्ट के रूप में काम करने के लिए नियुक्त किया गया है।  

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय अध्ययन संकाय के डीन और विदेशी भाषा विभाग के अध्यक्ष प्रो. मोहम्मद अजहर ने बताया कि छात्र अबू मुस्लिम जमाल, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद नासिर (एमए चीनी भाषा), तौसीफ खान, मोहम्मद अजीम, मोहम्मद सैफ उस्मानी, मोहम्मद ओसामा गाजी, मोहम्मद इबरोज खान, तौफीक अहमद, ख्वाजा हसन तहामी, सकलैन मुश्ताक, तफजीलुर उर रहमान और योगेश (बीए चीनी भाषा) का चयन हुआ है। 

प्रो मुहम्मद अजहर ने बताया कि छात्रों ने सदरलैंड के आधिकारिक ऑनलाइन आवेदन पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया था और कंपनी द्वारा अंतिम चयन और नौकरी प्रस्ताव पत्र प्राप्त होने से पूर्व कई राउंड के माध्यम से उनकी योग्यता और चीनी भाषा कौशल का परीक्षण किया गया। इन छात्रों को कंपनी के चेन्नई स्थित कार्यालय में एसोसिएट कस्टमर सपोर्ट के रूप में काम करने के लिए नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें