फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: वंदना यूपी अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में शामिल

विज्ञापन
वंदना स्रोत स्वयं
विज्ञापन
पावना फाउंडेशन के साथ कर रहीं थीं अभ्यास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। पावना फाउंडेशन अलीगढ़ की महिला क्रिकेटर वंदना शर्मा का चयन उत्तर प्रदेश अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में किया गया है।

उनका चयन उत्तर प्रदेश की महिला राज्य क्रिकेट टीम में हुआ है। इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। उनके प्रशिक्षक अजीत सक्सेना और कृष्ण कुमार ने उन्हें बधाई दी। दोनों प्रशिक्षकों ने वंदना के समर्पण की सराहना करते हुए बताया कि वह एक बेहद मेहनती, अनुशासित और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने पूर्ण विश्वास जताया कि अपने निरंतर अभ्यास और खेल के प्रति जुनून के दम पर वंदना एक दिन निश्चित रूप से भारत का नाम विश्व स्तर पर रोशन करेंगी।
विज्ञापन


पावना ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक स्वप्निल जैन और पावना फाउंडेशन के मुख्य परिचालन अधिकारी डॉ. अजय राजपूत ने वंदना को बधाई देते हुए अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि पावना फाउंडेशन अलीगढ़ हमेशा युवा एवं उभरती खेल प्रतिभाओं को सही मंच और विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें