फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की तर्ज पर बनेगा सीज वाहनों का पार्किंग एरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की तर्ज पर अब अलीगढ़ में सीज वाहनों को थाने में खड़ा करने के बजाय परिवहन विभाग पार्किंग एरिया में खड़ा करेगा। वाहन पार्किंग का चार्ज सीज वाहन के स्वामी से वसूला जाएगा। विभागीय अधिकारी इसके लिए जमीन की तलाश रहे हैं। सरकारी जमीन नहीं मिलने पर विभाग किसी निजी भूमि को किराए पर लेकर उसमें पार्किंग एरिया संचालित कर सकता है।
विज्ञापन

शहर में बिना परमिट के दौड़ रहे सवारी वाहन, बिना रोड टैक्स के चल रहे निजी और व्यावसायिक वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग अभियान चलाकर पकड़ता है तो संबंधित थाना पुलिस थाना परिसर में जगह की कमी बताकर वाहनाें को खड़ा कराने से इंकार कर देती है। अब इस परेशानी का हल दिल्ली की तर्ज पर तलाशा गया है।
पार्किंग एरिया का नियम है कि वाहन सीज होने पर उसे वहां खड़ा कर दिया जाएगा। जितने दिन वाहन खड़ा रहेगा उतने दिन का पार्किंग चार्ज भी वाहन स्वामी से जुर्माने के साथ वसूला जाएगा। वाहनों की सुरक्षा के लिए पुलिस या होमगार्ड कर्मियों की ड्यूटी लगवाई जाएगी। आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन ने बताया कि योजना बेहद अच्छी है। इस पर अमल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें