फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण देकर भविष्य संवार रहीं सीमा

Tue, 19 May 2026 02:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
मामूद नगर में ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण देतीं सीमा सैफी। - फोटो : samvad
विज्ञापन
मामूद नगर की रहने वाली सीमा सैफी अपने हुनर और मेहनत के दम पर क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही हैं। लगभग 15 वर्षों से वह गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ रही हैं।
विज्ञापन


सीमा ने शादी से पहले अपने मायके मथुरा में ब्यूटी पार्लर का काम सीखा था। कुछ कर दिखाने की जिद और आत्मनिर्भर बनने का सपना उन्होंने हमेशा संजोकर रखा। शादी के बाद उनका निकाह अलीगढ़ के एक समृद्ध परिवार में हुआ, लेकिन उन्होंने अपने सपनों को छोड़ने के बजाय पति के सहयोग से घर से ही महिलाओं और लड़कियों को ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया।

आज सीमा घर पर ही ब्यूटीशियन, मेकअप, हेयर स्टाइलिंग और नेल्स एक्सटेंशन जैसी आधुनिक प्रशिक्षण देकर महिलाओं को हुनरमंद बना रही हैं। उनके प्रशिक्षण से अब तक 100 से अधिक छात्राएं आत्मनिर्भर बन चुकी हैं और कई लड़कियां अपना खुद का काम भी शुरू कर चुकी हैं। सीमा प्रतिदिन करीब 60 छात्राओं को प्रशिक्षण देती हैं। उनके यहां प्रशिक्षण लेने वाली छात्राओं में निदा, इब्रा, साइमा, सफिया, सना, सवा, रिज़व, सानिया, साहिबा, अक्स, बुशरा, इल्मा, सिमरन, शबाना, अल्फिया, जोया, फिजा, मुस्कान और अंजू प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें