फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डीजे पर डांस के दौरान देवरानी-जेठानी से छेड़खानी

Wed, 11 Feb 2026 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में ननद की शादी पर डीजे पर डांस कर रहीं देवरानी-जेठानी के साथ कुछ लोगों ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए पीट दिया। मामले में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार घटना तीन फरवरी की है।
विज्ञापन



बरात विदा होने के बाद देर रात करीब 12 बजे रिश्तेदारों के साथ वह देवरानी-जेठानी डीजे पर डांस कर रही थीं। इसी दौरान वीरेंद्र, मिश्री, प्रमोद, कन्हैया और उनके रिश्तेदार जुगनू ने पीछे से पकड़कर छेड़खानी करते जमीन पर गिरा दिया।



विरोध करने पर दोनों को पीटा। लोगों ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनसे झगड़ते हुए जान से मारने की धमकी दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी आबिद कुरैशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें