बरला और पिसावा थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात गांवों में चौपाल लगाकर ग्राम सुरक्षा समितियों का गठन किया। बरला थाना पुलिस ने गांव खैराबाद, गाजीपुर, फजलपुर में चौपाल लगाई।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि सर्दी बढ़ने लगी है। रात में लोग घरों के अंदर सोने लगे हैं। इससे गांवों में सुरक्षा के लिए ग्राम चौकीदार सहित प्रतिदिन गश्त करने के लिए टीम गठित की गई है। इस टीम को शीटी, डंडा देकर गश्त करने के लिए जागरूक किया गया है। एसएसआई योगेंद्र कुमार, सत्यप्रकाश, दानवीर सिंह, हर्ष सैनी मौजूद रहे।
पिसावा संवाददाता के अनुसार थाना प्रभारी रेखा गोस्वामी ने गांव मीरपुर दहोड़ा, गांव नगलिया बिजना के नेतृत्व में ग्राम सुरक्षा समितियों को सक्रिय किया। सुरक्षा समितियों के साथ रात में गांवों में गश्त की। संवेदनशील स्थानों पर अलावा जलाकर सुरक्षा समितियों के सदस्यों से मोर्चा संभालने के लिए जागरूक किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सचिन मुरैला, कुशलपाल सिंह उर्फ बाबा बीडीसी मौजूद रहे। एसपी ग्रामीण अमृत जैन और सीओ खैर वरुण कुमार भी गांवों में पहुंचे।