फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: शहर में सेक्टर स्कीम लागू, रूट रहेगा डायवर्ट, धनतेरस से भाई दूज तक पुख्ता सुरक्षा व यातायात प्रबंध

Fri, 10 Nov 2023 12:11 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में सेक्टर स्कीम लागू कर नौ सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर पर इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी और मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। पुलिस सर्किल बार जोन पर एसडीएम व सीओ की जिम्मेदारी तय की गई है। इसके अलावा, यातायात डायवर्जन भी लागू किया गया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ डीएम और एसएसपी शहर का निरीक्षण करते हुए - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों के चलते शहर में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने और अपराधियों पर अंकुश रखने के इरादे से पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। शहर में सेक्टर स्कीम लागू कर नौ सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर पर इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी और मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। पुलिस सर्किल बार जोन पर एसडीएम व सीओ की जिम्मेदारी तय की गई है। इसके अलावा, यातायात डायवर्जन भी लागू किया गया है। यह व्यवस्था शुक्रवार धनतेरस के दिन से लागू होकर भाई दूज तक प्रभावी रहेगी। इसे लेकर डीएम-एसएसपी स्तर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार प्रत्येक थाने को अतिरिक्त पुलिसकर्मी देकर सेक्टर बनाए गए हैं। शहर में पीएसी भी है। जिसे शहर के प्रमुख बाजारों सराफा व सेंटर प्वाइंट आदि पर लगाया जा रहा है। प्रत्येक प्रमुख चौराहे पर पुलिस व पीएसी की पिकेट रहेगी। अभी दीपावली तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। आज धनतेरस के दिन सराफा बाजारों व प्रमुख सराफा दुकानों के आसपास पुलिस की विशेष व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा सांप्रदायिक दृष्टि से जरूरी प्वाइंटों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष नजर रहेगी। पुराने शहर में पुलिस का लोगों से संवाद जारी है। 

शहर में सुरक्षा व कानून व्यवस्था के मद्देनजर सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। सेक्टर स्कीम लागू कर पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। यातायात के लिहाज से डायवर्जन भी लागू किया गया है।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी

शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

10 नवंबर को धनतेरस के दिन से पांच दिन तक रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। इस व्यवस्था के दौरान पांच दिन भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, जबकि कुछ बाजारों में सभी वाहन प्रतिबंधित व आंतरिक डायवर्जन व्यवस्था भी लागू रहेगी। इस दौरान गोवर्धन यात्रा के दिन व भाई दूज के दिन भी डायवर्जन व्यवस्था रहेगी। एसपी यातायात ने यह डायवर्जन निर्देश जारी करते हुए लोगों से इसके पालन की अपील की है।

बाह्य डायवर्जन-सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक
दिल्ली/बुलंदशहर रोड रोड, एटा/कानपुर रोड, रामघाट/अनूपशहर रोड, मथुरा/आगरा रोड की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन शहर में प्रतिबंधित। ये वाहन बाईपास से होकर गुजरेंगे।

आंतरिक डायवर्जन-दोपहर 12 बजे से समय रात 11 बजे तक
सेंटर प्वाइंट बाजार-समस्त प्रकार के ई-रिक्शा/टैम्पो/चार पहिया वाहनों का प्रवेश सेंटर प्वाइंट क्षेत्र में निम्न स्थानों से पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। स्टेट बैंक से सेन्टर प्वाइंट की तरफ। मधेपुरा से सेन्टर प्वाइंट की तरफ। मैरिस रोड से सेंटर प्वाइंट की तरफ। गांधी आई से सेंटर प्वाइंट की तरफ। अतरौली अड्डा रामघाट रोड से सेंटर प्वाइंट की तरफ।
विज्ञापन

पार्किंग

मधेपुरा तिराहा रेलवे स्टेशन के पास रिजर्वेशन काउंटर वाले परिसर
मैरिस रोड चौराहा से केलानगर चौराहा तक सड़क के दोनों ओर। एसबीआई तिराहा के पास रेलवे लाइन की तरफ सड़क किनारे। महावीरगंज बाजार/रेलवे रोड-सभी प्रकार के ई-रिक्शा/टेंपो/चार पहिया वाहनों का प्रवेश महावीरगंज बाजार/रेलवे रोड में पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
  • बारहद्वारी प्रथम से महावीरगंज की तरफ
  • बारहद्वारी द्वितीय से महावीरगंज की तरफ
  • सब्जी मंडी चौराहे महावीरगंज की तरफ।
  • अब्दुल करीम चौराहा से महावीगंज की तरफ। मीरूमल चाौराहे से सब्जी मंडी चौराहा उपरकोट की तरफ।
  • मदारगेट से फूल चौराहे की तरफ।
  • मामू भांजा तिराहा से मीरूमल चौराहा की तरफ।
  • कबरकुत्ता तिराहा से मीरूमल चौराहा की तरफ।    
  • सासनीगेट चौराहे से जयगंज की ओर।
  • बन्नादेवी से फायर सर्विस वाले तिराहे से गूलर रोड तथा रघुवीरपुरी की ओर।
  • मसूदाबाद तिराहे से जमीराबाद चौराहे की ओर ।
  • रसलगंज चौराहे से मलखान सिंह अस्पताल की ओर।
  • देहलीगेट चौराहे से कनवरीगंज की तरफ।

पार्किंग-क्वार्सी चौराहा के निकट पंडित दीनदयाल अस्पताल के सहारे। जिला स्टेडियम के सहारे।  टाइगर लॉक के सहारे। तहसील भवन के निकट सिटी हाईस्कूल के सहारे।  जिला पुस्तकालय व नौरंगीलाल राजकीय इंटर कालेज के सहारे। बीमा हॉस्पिटल के सामने गोपाल जी की बगीची के सहारे। डॉ.भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के आगे कृष्णा काम्पलेक्स के सामने। प्राइवेट बस स्टैंड के सामने कब्रिस्तान की बाउन्ड्रीवाल के सामने खैर रोड। सीवेज पम्पिंग स्टेशन एवं एटूजेड की बाउंड्रीवाल के सामने इगलास रोड।

गोवर्धन शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था
शौभायात्रा के समय गूलर रोड से बारहद्वारी की तरफ, मीरूमल से बारहद्वारी की तरफ, अब्दुल करीम से मीरूमल की तरफ, मामूभांजा से मीरूमल की तरफ, कबरकुत्ता तिराहे से मीरूमल की तरफ, सासनीगेट चौराहे से कम्पनीबाग चौराहे की तरफ, अचलताल से दुबे पड़ाव की तरफ, समस्त प्रकार के वाहन उसी समय प्रतिबंधित किए जाएंगे।

नोट- शहर में नो-इंट्री समय (सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक) में भवन निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहन जैसे ट्रक, ट्रैक्टर, डम्फर आदि का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इनका संचालन रात्रि में ही हो सकेगा। एंबूलेंस एवं आपातकालीन सेवाओं से संबंधित वाहन उक्त प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें